गुरूवार, 29 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

रणबीर कपूर ने बताया, बेटी राहा रोज सुबह सुनती है अमिताभ की गाई हनुमान चालीसा

रणबीर कपूर ने बताया, बेटी राहा रोज सुबह सुनती है अमिताभ की गाई हनुमान चालीसा तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
कल्चर PT24 टीम

'कौन बनेगा करोडपती' के मंच पर रणबीर कपूर ने अमिताभ बच्चन को बताया कि राहा के जन्म के बाद से घर में हर सुबह उन्हीं की गाई हनुमान चालीसा चलती है।

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'रामायण' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में वे प्रभु राम का किरदार निभाते नजर आएंगे। इसी बीच वे लोकप्रिय रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोडपती' में पहुंचे, जहां उनके साथ अभिनेत्री साई पल्लवी और अभिनेता रवि दुबे भी मौजूद थे।

शो के दौरान रणबीर ने महानायक अमिताभ बच्चन से बातचीत करते हुए अपनी पत्नी आलिया भट्ट और बेटी राहा कपूर के बारे में कई खास बातें साझा कीं। इनमें से एक खुलासे ने सबका ध्यान खींचा।

रणबीर ने राहा की एक खास आदत का जिक्र किया। उन्होंने कहा, "मेरी बेटी के पैदा होने के बाद से ऐसा एक भी दिन नहीं गया, जब हमने सुबह आपकी गाई हुई हनुमान चालीसा न सुनी हो।"

रणबीर की यह बात सुनकर अमिताभ बच्चन भी खुश हो गए। उन्होंने प्यार से कहा, "वाह, कितनी अच्छी बात है!" रणबीर और आलिया अमिताभ बच्चन की आवाज में गाई गई हनुमान चालीसा अपनी बेटी को सुनाते हैं, और यही किस्सा अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।

इसी कार्यक्रम में रणबीर ने आलिया के साथ अपने रिश्ते पर भी बात की। उनके मुताबिक उनके रिश्ते की बुनियाद दोस्ती है। रणबीर ने बताया कि प्यार रिश्ते को जोड़े रखता है, भरोसा उसे मजबूत बनाता है और एक-दूसरे के लिए इज्जत रिश्ते को टिकाए रखती है।

रणबीर और आलिया ने 14 अप्रैल 2022 को मुंबई में अपने घर पर एक निजी समारोह में शादी की थी। इसके बाद 6 नवंबर 2022 को उनकी बेटी राहा का जन्म हुआ। दोनों अक्सर अपनी बेटी से जुड़ी खास बातें लोगों के साथ साझा करते दिखते हैं।

अब बात 'रामायण' की। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही यह फिल्म दो भागों में आएगी। इसमें रणबीर कपूर प्रभु राम बने हैं, जबकि साई पल्लवी सीता के किरदार में नजर आएंगी। यश रावण की भूमिका निभा रहे हैं और रवि दुबे लक्ष्मण बने हैं।

बताया जा रहा है कि 'रामायण: पार्ट वन' 5 नवंबर 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रणबीर की इस बड़ी फिल्म को लेकर उनके फैंस में काफी उत्सुकता है।

#नागपुर#कल्चर#PT24#Culture#Nagpur

विज्ञापन

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप 'आप' पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे