सोम‌वार, 26 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
AQI 319 | Very Poor 09:17 IST

सुवर्ण मंदिर में फूट-फूटकर रोईं सारा अली खान, दरबार साहिब का भावुक वीडियो चर्चा में

दशहरे के मौके पर सारा अली खान और आयुष्मान खुराना ने अमृतसर के सुवर्ण मंदिर में दर्शन किए।

सुवर्ण मंदिर में फूट-फूटकर रोईं सारा अली खान, दरबार साहिब का भावुक वीडियो चर्चा में तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं

बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'उडता तीर' की वजह से चर्चा में हैं। अब दशहरे के मौके पर अमृतसर के सुवर्ण मंदिर से उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे मंदिर परिसर में भावुक होकर रोती नजर आ रही हैं।

दशहरे के मौके पर सारा अली खान और अभिनेता आयुष्मान खुराना अमृतसर के सुवर्ण मंदिर पहुंचे और दर्शन किए। दोनों ने दरबार साहिब में प्रार्थना भी की। इस मुलाकात के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।

सारा ने आयुष्मान खुराना के साथ कुछ फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किए और फैंस को इस खास भेंट की झलक दिखाई। फोटो में दोनों ने सफेद रंग के कपड़े पहने हैं। सारा ने सिर पर दुपट्टा ले रखा है। हाथ जोड़कर प्रार्थना करते हुए उनकी तस्वीरें भी लोगों का ध्यान खींच रही हैं।

इन फोटो के साथ सारा ने दशहरे की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने यह भी कामना की कि सबकी जिंदगी में प्यार, सौभाग्य और खुशियों की बारिश हो।

सारा अली खान और आयुष्मान खुराना ने 'उडता तीर' के रिलीज होने से पहले सुवर्ण मंदिर में दर्शन किए। यह फिल्म पहले 9 अक्टूबर को रिलीज होनी थी, लेकिन रिलीज की तारीख आगे बढ़ा दी गई। बताया जा रहा है कि अब फिल्म 23 अक्टूबर को दर्शकों के सामने आएगी।

फिल्म में सारा अली खान और आयुष्मान खुराना के साथ राहुल बोस, राम कपूर, सुहेल नय्यर, गुलशन ग्रोवर, मुकुल देव, रघुबीर यादव, बृजेंद्र काला, संदीप आनंद, सुप्रिया पिळगावकर और स्मिता तांबे की भी अहम भूमिकाएं हैं। यानी फिल्म में कलाकारों की अच्छी-खासी फौज है।

फिलहाल सुवर्ण मंदिर से सारा के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं। उनके भावुक होने की असली वजह अभी साफ नहीं हुई है, लेकिन इस वीडियो ने फैंस का ध्यान जरूर खींचा है।

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे