शुक्रवार, 6 नवंबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

पहले सुतली बम फेंका, फिर गट्टू से किया हमला

पहले सुतली बम फेंका, फिर गट्टू से किया हमला तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
जुर्म PT24 टीम

नागपुर.

जलता हुआ सुतली बम शरीर पर फेंकने से मना करना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। गुस्साए तीन युवकों ने सीमेंट के गट्टू से हमला करके दोस्त के साथ बैठे 51 वर्षीय व्यक्ति को घायल कर दिया. यह वारदात हुड़केश्वर थाना क्षेत्र के पिपला मार्ग पर हुई. दिघोरी निवासी किशोर खानोरकर 4 नवंबर की दोपहर बेसा में एक टायर की दुकान के सामने बैठकर सिगरेट पी रहे थे. इसी दौरान वहां पहुंचे तीन युवकों ने सुतली बम जलाकर उनकी ओर फेंक दिया. खानोरकर ने युवकों को इस तरह बम फेंकने से मना किया. इस बात से तीनों युवक आगबबूला हो गए. उन्होंने खानोरकर और उनके मित्र को वहां बैठने से मना करते हुए विवाद शुरू कर दिया. देखते ही देखते विवाद हिंसक हो गया और आरोपियों ने सीमेंट के गट्टू से खानोरकर पर हमला कर उन्हें जख्मी कर दिया. घटना के बाद खानोरकर ने हुड़केश्वर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस बम फेंककर हानि पहुंचानेवाले आरोपियों की खोज कर रही है.

#नागपुर#जुर्म#PT24#Crime#Nagpur

विज्ञापन

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप 'आप' पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे