11 साल की भांजी से मामा ने की अश्लील हरकतें
घरेलू कलह के चलते नाना-नानी के घर रह रही थी बालिका, तहसील पुलिस ने पॉक्सो के तहत दर्ज किया मामला
नागपुर.
जिस मामा से भांजी को सुरक्षा और स्नेह की उम्मीद थी, उसी ने रिश्तों को शर्मसार कर दिया. घरेलू कलह के चलते नाना-नानी के घर रह रही 11 वर्षीय बालिका के साथ उसके 38 वर्षीय मामा द्वारा छेड़खानी किए जाने का मामला सामने आया है. तहसील थाना क्षेत्र में हुई इस घटना से परिसर में सनसनी फैल गई है. पुलिस ने आरोपी मामा के खिलाफ छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
जानकारी के अनुसार, बालिका के माता-पिता के बीच घरेलू विवाद चल रहा है. इसके चलते दोनों अलग-अलग रहते हैं. 11 वर्षीय बालिका अपनी मां के साथ नाना-नानी के घर रह रही है. इसी दौरान उसके 38 वर्षीय मामा ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाने की कोशिश की. आरोप है कि वह खेलने के बहाने बालिका के साथ अश्लील हरकतें करता था. शुरुआत में बालिका मामा की हरकतों को समझ नहीं पाई, लेकिन लगातार होने वाली अश्लील हरकतों से परेशान होकर उसने आखिरकार अपने पिता को इसकी जानकारी दी. पिता ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तहसील थाने में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी मामा के खिलाफ मामला दर्ज किया है. रिश्ते की मर्यादा को तार-तार करने वाली इस घटना से परिसर के लोग भी स्तब्ध हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
कमेंट
अभी कोई कमेंट नहीं। पहले आप लिखिए।