शुक्रवार, 6 नवंबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

झांसी रानी चौक पर दिनदहाड़े युवती से छेड़खानी

झांसी रानी चौक पर दिनदहाड़े युवती से छेड़खानी तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
जुर्म Jagdish Joshi

ऑटो चालक ने बस का इंतजार कर रही युवती से पूछा- मेरे घर चलती क्या?

नागपुर.

शहर के व्यस्त झांसी रानी चौक पर दिनदहाड़े एक ऑटो रिक्शा चालक ने युवती के साथ छेड़खानी की. बस का इंतजार कर रही 21 वर्षीय युवती के पास पहुंचे चालक ने पहले उससे पूछा कि कहां जाना है. युवती ने कहीं नहीं जाना है, ऐसा जवाब दिया तो आरोपी ने अश्लील टिप्पणी करते हुए पूछा, "मेरे घर चलती क्या?" युवती कुछ समझ पाती, इससे पहले ही आरोपी ऑटो लेकर वहां से फरार हो गया.

यह घटना 5 नवंबर की दोपहर सीताबर्डी थाना क्षेत्र के झांसी रानी चौक स्थित बस स्टैंड के पास हुई. पीड़िता बस का इंतजार करते हुए खड़ी थी. इसी दौरान ऑटो रिक्शा क्रमांक एमएच-31-ईपी-0082 का चालक उसके पास पहुंचा और कहां जाना है, पूछने लगा. युवती ने कहीं नहीं जाना है, ऐसा जवाब दिया. इसके बावजूद चालक उसके करीब आया और अश्लील टिप्पणी करते हुए उसे अपने घर चलने के लिए पूछा. चालक की इस हरकत से युवती असहज हो गई. वह कुछ प्रतिक्रिया दे पाती, इससे पहले ही आरोपी ऑटो लेकर भाग निकला.

घटना के बाद युवती ने सीताबर्डी थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने आरोपी ऑटो चालक के खिलाफ छेड़खानी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस वाहन क्रमांक के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है.

#नागपुर#जुर्म#PT24#Crime#Nagpur

विज्ञापन

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप 'आप' पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे