कारोबारी रंजिश पर जानलेवा हमला, पिता-पुत्र सहित तीन गंभीर
नागपुर.
मामूली कारोबारी रंजिश कब खूनी संघर्ष में बदल जाए, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है. कारोबारी रंजिश में गारमेंट और उसके दो बेटों पर कृपाण से हमला करके गंभीर जख्मी कर दिया गया. यह वारदात शांतिनगर थाने के तहत हुई है. पुलिस ने आरोपी सुख्खासिंह वासवानी (36) तुलसी नगर को गिरफ्तार किया है. जख्मी लख्खीचंद बजाज (65) उनका बेटा सागर बजाज (36) और विपीन सिंह बजाज (29) शांतिनगर है. पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक शिकायतकर्ता सागर लक्ष्मण बजाज (36) की कपड़ों की दुकान वासवानी की दुकान के पास ही है. दोनों पक्ष एक-दूसरे के पड़ोसी दुकानदार हैं. 4 नवंबर की रात 11.15 बजे आरोपी सुखासिंह वासवानी हाथ में पाइप लेकर बजाज की दुकान में पहुंचा. दुकान में आते ही उसने सागर पर आरोप लगाते हुए कहा, "तू मेरे खिलाफ साजिश कर रहा है." वासवानी ने पाइप से हमला करना शुरू कर दिया. अचानक हुए हमले से दुकान में अफरा-तफरी मच गई. सागर ने अपने बचाव के लिए वासवानी के हाथ से पाइप पकड़ लिया. इससे आरोपी और भड़क गया और उसने गाली-गलौज शुरू कर दी. इसी दौरान वासवानी पीछे की ओर गया और गिर पड़ा. लेकिन इसके बाद उसने अपने पास मौजूद धारदार कृपाण निकाल ली. उसने कृपाण से सागर पर हमला कर दिया. सागर के पिता और भाई बीच-बचाव के लिए आए. वासवानी ने उन्हें भी हमला करके जख्मी कर दिया. इस घटना से परिसर में खलबली मच गई. शांतिनगर पुलिस ने मामला दर्ज कर वासवानी को गिरफ्तार किया है.
कमेंट
अभी कोई कमेंट नहीं। पहले आप लिखिए।