शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
05:29 IST

Nothing दो स्मार्ट ग्लासेस पर काम कर रही, एक में कैमरा और ChatGPT की चर्चा

टिपस्टर Roland Quandt के मुताबिक Nothing दो स्मार्ट ग्लासेस पर काम कर रही है।

Nothing दो स्मार्ट ग्लासेस पर काम कर रही, एक में कैमरा और ChatGPT की चर्चा तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं

स्मार्टफोन के बाद अब Nothing कंपनी एक नए रास्ते पर बढ़ती दिख रही है। कंपनी ने हाल ही में दो नए ब्लूटूथ स्पीकर लाँच किए थे। अब चर्चा है कि Nothing जल्द ही स्मार्ट ग्लासेस की दुनिया में कदम रखने वाली है। यह जानकारी एक टिपस्टर ने दी है।

बताया जा रहा है कि UK की यह कंपनी AI पर चलने वाले स्मार्ट ग्लासेस बना रही है और ये दो तरह के होंगे। टिपस्टर Roland Quandt ने Bluesky पर यह जानकारी शेयर की है। उनके मुताबिक Nothing दो स्मार्ट ग्लासेस पर काम कर रही है और दोनों के फीचर्स अलग-अलग होंगे।

पहला ग्लास सिर्फ ऑडिओ के लिए होगा, यानी चश्मे में ही हेडफोन लगा होगा। इससे गाने सुने जा सकेंगे, ऑडिओ बुक सुनी जा सकेगी, फोन पर बात की जा सकेगी और फोन का वॉइस असिस्टंट भी इस्तेमाल हो सकेगा। इस्तेमाल एकदम सीधा और आसान होगा।

दूसरा ग्लास इससे थोड़ा भारी होगा। उसमें ऊपर वाले सारे फीचर्स तो होंगे ही, साथ में कैमरा भी होगा। बताया जा रहा है कि उसमें ChatGPT का सपोर्ट और ट्रांसलेशन फीचर भी मिलेगा। मतलब चश्मा पहनकर फोटो खींची जा सकेगी, AI से सवाल पूछे जा सकेंगे और किसी भी भाषा में अनुवाद भी हो सकेगा।

दोनों ग्लासेस में फोटोक्रोमिक लेन्स होगा। यह लेन्स धूप में जाने पर अपने आप काला हो जाता है और घर के अंदर आने पर फिर साफ हो जाता है। Meta के Ray-Ban Meta ग्लासेस में जैसी टेक्नॉलॉजी है, वैसी ही यहाँ भी होगी। अभी तक इन ग्लासेस की फोटो या डिज़ाइन सामने नहीं आई है। कीमत कितनी होगी, बैटरी कितनी चलेगी और लाँच कब होगा, इस बारे में भी कोई जानकारी नहीं है।

Nothing ने हाल ही में Nothing Headphone (1) Pro लाँच किया है। इसलिए ऑडिओ वाला ग्लास उनकी हेडफोन लाइन का पूरक साबित हो सकता है। कैमरे वाला ग्लास ज़्यादा पावरफुल होगा, क्योंकि फोटो खींचने और AI फीचर्स के लिए अलग हार्डवेयर लगेगा।

फिलहाल स्मार्ट ग्लासेस के मार्केट में Meta का राज है। कुछ दिन पहले उसने Ray-Ban Meta Gen 3 बाज़ार में उतारा। उसमें 12 मेगापिक्सल कैमरा, 3K वीडियो रिकॉर्डिंग और नया हार्डवेयर दिया गया है। सिर्फ ऑडिओ वाला Ray-Ban Meta Audio ग्लास भी दिया गया है।

Meta के अलावा Samsung और Google भी Warby Parker और Gentle Monster जैसे ब्रांड के साथ मिलकर स्मार्ट चश्मों पर काम कर रहे हैं। Apple के भी स्मार्ट ग्लासेस बनाने की चर्चा है, लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। इस भीड़ में Nothing अपनी अलग जगह कैसे बनाती है, यह देखना अहम होगा। Nothing की डिज़ाइन हमेशा अलग और ट्रांसपेरेंट रही है, इसलिए उम्मीद है कि उसके स्मार्ट ग्लासेस भी दिखने में हटके होंगे।

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे