गुरूवार, 17 सितमबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
01:34 IST

नागपुरः SBI बैंक में मिर्ची पाउडर फेंककर 4.53 लाख लूटे, पुलिस ने 1 किमी पीछा कर आरोपी को पकड़ा

नागपुर के भांडे प्लॉट इलाके में SBI बैंक कर्मचारियों की आंखों में मिर्ची पाउडर फेंककर एक बेरोजगार युवक 4.53 लाख रुपये लेकर भागा, लेकिन पुलिस और बैंक स्टाफ के पीछा करने पर एक किलोमीटर के अंदर पकड़ा गया।

नागपुरः SBI बैंक में मिर्ची पाउडर फेंककर 4.53 लाख लूटे, पुलिस ने 1 किमी पीछा कर आरोपी को पकड़ा
एआई से बनाई गई प्रतीकात्मक तस्वीर; यह घटना का वास्तविक फोटो नहीं है | PT24

नागपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एसबीआई बैंक के कर्मचारियों की आंखों में मिर्ची पाउडर फेंककर 28 साल के एक युवक ने 4.53 लाख रुपये लूट लिए। यह पूरी वारदात गुरुवार शाम करीब साढ़े पांच बजे नागपुर के भांडे प्लॉट इलाके में हुई, जब बैंक के कर्मचारी एटीएम से पैसे निकालकर एसबीआई की शाखा में वापस लौट रहे थे।

आरोपी ने मौके से भागने की पूरी कोशिश की, लेकिन बैंक स्टाफ चुप नहीं बैठा। रोकड़ लेकर भागते हुए देखते ही कर्मचारियों ने शोर मचाकर उसका पीछा शुरू कर दिया। इसी बीच इलाके में गश्त कर रहे बीट मार्शल और पुलिस अधिकारियों ने भी उसे भागता देख दौड़ लगा दी। बैंक कर्मचारियों और पुलिस की इस साझा कोशिश का नतीजा यह निकला कि महज 30 मिनट के भीतर आरोपी को करीब एक किलोमीटर की दूरी पर धर दबोचा गया। पुलिस ने आरोपी से लूटी गई पूरी 4.53 लाख रुपये की रकम भी बरामद कर ली।

यह पूरी घटना बैंक के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और इसका वीडियो शुक्रवार को सामने आया। सोशल मीडिया पर भी यह वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें भगवा कुर्ता पहने आरोपी को बैंक कर्मचारियों पर मिर्ची पाउडर फेंकते और भागते हुए देखा जा सकता है।

पुलिस जांच में पकड़े गए आरोपी की पहचान नागपुर ग्रामीण जिले के भिवापूर तालुका के तातोली गांव के रहने वाले 28 वर्षीय सूरज भोजराज बोरकर के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक सूरज बी.एस्सी. पास है, लेकिन फिलहाल बेरोजगार है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि नौकरी न मिलने और आर्थिक तंगी की वजह से उसने यह लूट की वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। अब यह पता लगाया जा रहा है कि सूरज ने यह वारदात अकेले की या इसमें कोई और भी शामिल था। साथ ही पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि उसे बैंक में इतनी रोकड़ होने की जानकारी कहां से और कैसे मिली।

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे