गुरूवार, 29 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

नागपुर से मुंबई, इंदौर, अहमदाबाद और नांदेड़ के लिए सीधी उड़ानें, एयरपोर्ट ने गिनाए रूट

नागपुर से मुंबई, इंदौर, अहमदाबाद और नांदेड़ के लिए सीधी उड़ानें, एयरपोर्ट ने गिनाए रूट तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
कारोबार PT24 टीम

डॉ. बाबासाहब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय नागपुर एयरपोर्ट ने 'द ऑरेंज रूट' अभियान के तहत अपनी उड़ानों का नेटवर्क लोगों के सामने रखा है। मकसद मध्य भारत के व्यापारिक, औद्योगिक और कृषि केंद्रों के बीच आना-जाना आसान बनाना है। एयरपोर्ट प्रशासन के मुताबिक नागपुर से मुंबई, इंदौर, अहमदाबाद और नांदेड़ के लिए सीधी उड़ानें चल रही हैं।

प्रशासन ने नागपुर की भौगोलिक स्थिति का फायदा उठाते हुए इन शहरों के लिए एयरलाइंस की सीधी उड़ानों को खास तौर पर गिनाया है। उसका कहना है कि इससे बिजनेस ट्रैवल और कमर्शियल ग्रोथ को नया आयाम मिल रहा है।

मुंबई देश की वित्तीय और कॉर्पोरेट राजधानी है। वहां के लिए नागपुर से एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस और इंडिगो की कई सीधी उड़ानें रोज़ उपलब्ध हैं। इससे नागपुर और विदर्भ के व्यापारियों, निवेशकों और आईटी प्रोफेशनल्स को कॉर्पोरेट सेक्टर से जुड़ने में आसानी हो रही है।

इंदौर के लिए इंडिगो की डायरेक्ट फ्लाइट चलती है, जिससे दो बड़े औद्योगिक शहर आपस में जुड़ते हैं। यह रूट खासकर इंदौर-पीथमपुर इंडस्ट्रियल बेल्ट को कवर करता है। बताया गया है कि वहां अकेले फार्मा सेक्टर का योगदान इंदौर एसईजेड के कुल निर्यात में लगभग 70% है। विदर्भ के फार्मास्यूटिकल और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के लिए नागपुर से इंदौर की सीधी उड़ान बड़ी सुविधा बनकर सामने आई है।

अहमदाबाद भारत का पहला यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज सिटी है। वहां के लिए भी इंडिगो की सीधी उड़ानें जारी हैं। एयरपोर्ट के मुताबिक यह रूट टेक्सटाइल, फार्मास्यूटिकल, केमिकल्स और बड़े कमर्शियल मार्केट्स के बीच कारोबारी लेन-देन को मजबूत कर रहा है और कारोबारियों को इससे काफी सहूलियत मिल रही है।

नांदेड़ के लिए स्टार एयर की सीधी विमान सेवा चल रही है। नागपुर एयरपोर्ट के अनुसार यह फ्लाइट मराठवाड़ा इलाके के एग्रो-प्रोसेसिंग, टेक्सटाइल और एमएसएमई क्लस्टर्स को सीधे नागपुर के बाज़ार से जोड़ती है। इससे इलाके के कृषि व्यापार को बड़ा बल मिल रहा है।

एयरपोर्ट अधिकारियों का मानना है कि जब शहर और उद्योग एक-दूसरे के करीब आते हैं तो आर्थिक मौके तेज़ी से बढ़ते हैं। उनके मुताबिक बेहतर एयर कनेक्टिविटी से सफर का समय घटता है और नीतिगत व कारोबारी फैसले भी जल्दी लिए जाते हैं। अधिकारियों का कहना है कि नागपुर एयरपोर्ट अब सिर्फ एक ट्रांजिट पॉइंट नहीं रहा, बल्कि औद्योगिक विकास और लॉजिस्टिक्स का प्रमुख रनवे बन चुका है। 'द ऑरेंज रूट' का विज़न सुगम कनेक्टिविटी के ज़रिए औद्योगिक विकास को मजबूती देना है।

इसी बीच एयरपोर्ट के एमआरओ केंद्र में रखरखाव का काम भी चल रहा है। एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान आईएक्स 9005 बुधवार रात तकनीकी रखरखाव और मेंटेनेंस के लिए मस्कट से नागपुर एयरपोर्ट पर उतरा। यह विमान बेंगलुरु और मस्कट के बीच चलता है। इसे ज़रूरी मेंटेनेंस और सर्विसिंग के लिए नागपुर एयरपोर्ट के एमआरओ सुविधा केंद्र में ले जाया गया है, जहां इसके रखरखाव का काम एआई इंजीनियरिंग सर्विस लिमिटेड देख रही है, जो सरकारी सब्सिडियरी कंपनी है।

इससे पहले जो दूसरा विमान मेंटेनेंस के लिए नागपुर आया था, उसका काम पूरी तरह दुरुस्त होकर पूरा हो चुका है। प्रक्रिया खत्म होने के बाद वह बेंगलुरु के लिए रवाना होगा।

#नागपुर#कारोबार#PT24#Business#Nagpur

विज्ञापन

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप 'आप' पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे