गुरूवार, 17 सितमबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
02:16 IST

नागपुर में ट्रैवल्स बस ने मां-बेटे को 20 फुट तक घसीटा, वीडियो वायरल

वैष्णो देवी चौक पर बुधवार दोपहर हुए हादसे में दोपहिया सवार महिला और उसका बेटा बस के आगे फंस गए, ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज।

नागपुर में ट्रैवल्स बस ने मां-बेटे को 20 फुट तक घसीटा, वीडियो वायरल
एआई से बनाई गई प्रतीकात्मक तस्वीर; यह घटना का वास्तविक फोटो नहीं है | PT24

नागपुर जिले में देशपांडे लेआउट के वैष्णो देवी चौक पर बुधवार दोपहर एक भयानक एक्सीडेंट हो गया। एक ट्रैवल्स बस के चालक ने दोपहिया वाहन पर सवार महिला और उसके 3 साल के बेटे को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी अचानक हुई कि चालक को इसका पता ही नहीं चला। वह दोनों को करीब 20 फुट तक बस के साथ घसीटता ले गया। हालांकि इस हादसे में पहली गलती महिला की ही नजर आ रही है, लेकिन बस में न तो कंडक्टर मौजूद था और न ही चालक ने ध्यान दिया कि पीछे क्या हो रहा है।

हुआ यूं कि देशपांडे लेआउट के वैष्णो देवी चौक पर सिग्नल से आगे बढ़ते वक्त दामिनी ने अचानक लेफ्ट साइड से बस को ओवरटेक करने की कोशिश की। बस चालक को उनका दोपहिया दिखाई नहीं दिया और टक्कर लगते ही दामिनी और उनका बेटा रिवांश गिर पड़े। दोनों अपने वाहन समेत बस के आगे वाले हिस्से में फंस गए।

इसके बाद बस चालक उन्हें काफी दूर तक घसीटते हुए ले गया। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाकर किसी तरह बस रुकवाई, तब जाकर चालक को पता चला कि क्या हो गया है। लोगों ने बस चालक को पकड़ लिया और जख्मी मां-बेटे को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। दामिनी और रिवांश के सिर और पैर पर गंभीर चोटें आई हैं। हादसे के वक्त वहां पुलिस मौजूद नहीं थी, जिससे नागरिकों में गुस्सा फैल गया।

घटना में जख्मी हुए लोगों में वर्धमाननगर निवासी दामिनी हेमंत उठडा (32) और उनका 3 साल का बेटा रिवांश शामिल हैं। दामिनी के पति हेमंत उठडा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी बस चालक, बिनाकी मंगलवारी निवासी चंद्रकुमार सुंदर लिहझरे (32) के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

चंद्रकुमार संजय ट्रैवल्स की बस नंबर एमएच.40-सीटी.6268 चलाता है। दोपहर 12:40 बजे के आसपास वह देशपांडे लेआउट से बस लेकर जा रहा था। उसी वक्त दामिनी अपने बेटे रिवांश को स्कूल से लेकर दोपहिया वाहन नंबर एमएच.49-टीसीडी.053 पर घर लौट रही थीं।

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे