गुरूवार, 8 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
20:23 IST

मुंबई में 11 से 19 अक्टूबर तक 'रंगीलो रे' गरबा, पार्थिव गोहिल का लाइव शो

नेस्को हॉल 6 में नौ रातों का इनडोअर गरबा महोत्सव होगा, टिकट थम्पएन (thumpN) पर उपलब्ध हैं।

मुंबई में 11 से 19 अक्टूबर तक 'रंगीलो रे' गरबा, पार्थिव गोहिल का लाइव शो तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं

मुंबई के बड़े इनडोअर गरबा महोत्सवों में गिने जाने वाला 'रंगीलो रे' इस बार अपने 8वें संस्करण के साथ लौट रहा है। यह नौ रातों का सांस्कृतिक उत्सव 11 से 19 अक्टूबर के बीच नेस्को हॉल 6, मुंबई में होगा। महोत्सव के टिकट अब थम्पएन (thumpN) पर मिल रहे हैं। थम्पएन लाइव एंटरटेनमेंट खोजने और टिकट बुक करने का भारत का एआई-आधारित प्लेटफॉर्म है।

पिछले सात संस्करणों को देशभर के सांस्कृतिक रसिकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था और उन्हें अभूतपूर्व कामयाबी मिली थी। उसी के बाद 'रंगीलो रे' इस साल और भव्य रूप में पेश किया जा रहा है। नौ रातों के इस उत्सव में गरबा, डांडिया रास और गुजराती संस्कृति का मेल देखने को मिलेगा।

इस आयोजन का मुख्य आकर्षण मशहूर लोक-फ्यूजन संगीतकार पार्थिव गोहिल की लाइव परफॉर्मेंस होगी। गुजराती लोकसंगीत, भारतीय शास्त्रीय संगीत, बॉलीवुड, भक्ति और समकालीन संगीत में उनके उल्लेखनीय योगदान के साथ वे 'देवदास' और 'सावरिया' जैसी जानी-मानी फिल्मों के लिए भी जाने जाते हैं।

थम्पएन के सीईओ वरुण खरे ने कहा, "कई लोगों के लिए नवरात्र सिर्फ एक त्योहार नहीं है, बल्कि यादों, परिवार, दोस्तों, समाज और ऐसे जश्न का नाम है जिसका साल भर इंतजार रहता है। 'रंगीलो रे' नौ रातों की ऊर्जा से सभी उम्र के लोगों को एक साथ लाकर यह भावना जिंदा करता है। इस संस्करण के एक्सक्लूसिव टिकटिंग पार्टनर के तौर पर हमारा जोर इस पर है कि सही रात चुनने से लेकर कार्यक्रम स्थल में दाखिल होने तक का सफर उतना ही आसान और सोचा-समझा हो। ऐसे ही खास पलों के लिए थम्पएन बनाया जा रहा है।"

सुविधाओं की बात करें तो महोत्सव में एयर कंडीशंड इनडोअर हॉल, पर्याप्त पार्किंग, नाचने के लिए खुली जगह, उत्सव के लिए खास खाने-पीने की चीजें और परिवार के लिए सुरक्षित माहौल मिलेगा। रोजाना के टिकट की शुरुआती कीमत 1,099 रुपये है। नौ दिन के ऑल-एक्सेस सीजन पास की कीमत 9,999 रुपये से शुरू होती है।

एलएमजी लाइव के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शाजू इग्नेशिअस ने कहा, "एलएमजी लाइव के जरिए हमारी हमेशा कोशिश रही है कि ऐसा लाइव अनुभव दिया जाए जिसकी जड़ें हमारी संस्कृति में गहरी हों और जो आज के दर्शकों की पसंद के हिसाब से आगे बढ़ रहा हो। पिछले कुछ सालों में 'रंगीलो रे' संगीत, समुदाय और नवरात्रि का उत्साह एक ही छत के नीचे लाने वाला बड़ा उत्सव बन गया है। 8वें संस्करण में रंगीलो रे की मूल खूबसूरती को बचाए रखते हुए इस अनुभव को नई ऊंचाई पर ले जाने का हमारा इरादा है। पार्थिव गोहिल के संगीतमय मार्गदर्शन में इन यादगार नौ रातों में गरबा का उत्साह जिंदा करने के लिए हम बेहद उत्सुक हैं।"

लक्ष्य लाइव एक्सपीरियंसेज के निदेशक और सीईओ सौरभ खुराना ने कहा, "रंगीलो रे ऐसे लाइव अनुभव की नुमाइंदगी करता है जिस पर हमारा भरोसा है। संस्कृति में रचा-बसा, लेकिन आधुनिक लाइव मनोरंजन के लिए जरूरी भव्य रूप, प्रोडक्शन वैल्यू और दर्शकों के अनुभव को प्राथमिकता देने वाला। 8वें संस्करण की शुरुआत के साथ दर्शकों को पसंद आई चीजों को और मजबूत करना और पूरे अनुभव का स्तर ऊंचा उठाना हमारी कोशिश है। संगीत, गरबा और जश्न की इन नौ रातों में दर्शकों का स्वागत करने के लिए हम उत्सुक हैं।"

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे