मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
AQI 270 | Poor 16:22 IST

महाराष्ट्र में खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने विशेष जाँच अभियान की माँग,

एड. अक्षय समर्थ ने सौंपा आवेदन

महाराष्ट्र में खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने विशेष जाँच अभियान की माँग,

नागपुर। महाराष्ट्र में दूध, दुग्धजन्य पदार्थों, मिठाइयों, खाद्य तेल और उपवास में इस्तेमाल होने वाले खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए एड. अक्षय समर्थ ने विशेष जाँच अभियान चलाने की माँग की है। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव एड. समर्थ ने इस संबंध में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, अन्न एवं औषध प्रशासन (FDA) के आयुक्त तुकाराम मुंडे और महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाळ को आवेदन सौंपा है।

एड. समर्थ ने कहा कि दूध, दही, पनीर, खोया, मावा, घी, मक्खन, श्रीखंड और मिठाइयों में मिलावट या दूषित सामग्री का इस्तेमाल नागरिकों, विशेषकर बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य के लिए खतरा बन सकता है। उन्होंने डेयरियों, दूध विक्रेताओं, मिठाई की दुकानों, होटलों, रेस्टोरेंट, बेकरी और स्ट्रीट फूड सेंटरों में नियमित एवं अचानक निरीक्षण करने तथा खाद्य पदार्थों के नमूनों की मान्यता प्राप्त प्रयोगशालाओं में जाँच कराने की माँग की।

उन्होंने नवरात्रि और अन्य धार्मिक अवसरों पर राजगिरा, सिंघाड़े और कुट्टू के आटे, समा के चावल, साबूदाना तथा उनसे तैयार खाद्य पदार्थों की विशेष जाँच करने पर भी जोर दिया। इसके अलावा खाद्य तेल की गुणवत्ता, पैकेजिंग, निर्माण एवं समाप्ति तिथि, बैच नंबर, सामग्री की जानकारी, भंडारण और स्वच्छता संबंधी नियमों की जाँच करने का अनुरोध किया।

एड. समर्थ ने माँग की कि जाँच में मिलावट, दूषित सामग्री या खाद्य सुरक्षा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित विक्रेताओं, निर्माताओं और प्रतिष्ठानों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। जरूरत पड़ने पर असुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाई जाए। साथ ही, नागरिकों को खाद्य पदार्थों की शुद्धता, लेबल और समाप्ति तिथि की जाँच के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष जनजागरण अभियान चलाया जाए।

उन्होंने प्रशासन से महाराष्ट्रभर, विशेष रूप से नागपुर में, अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा आवेदन की पावती और उस पर की गई कार्रवाई की जानकारी उपलब्ध कराने का भी अनुरोध किया है।

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे