शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
06:14 IST

लखनऊ: शिवा शर्मा की मौत में फरार श्रद्धा दुबे के फ्लैट से शक्तिवर्धक दवाओं का स्टॉक मिला

हजरतगंज पुलिस ने फरार आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे के फ्लैट की तलाशी ली, घटना के दिन श्रद्धा और उसकी बहन रश्मी के फ्लैट में होने की बात जांच में सामने आई।

लखनऊ: शिवा शर्मा की मौत में फरार श्रद्धा दुबे के फ्लैट से शक्तिवर्धक दवाओं का स्टॉक मिला तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं

लखनऊ में रेस्टोरेंट कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत की जांच में रोज नई बातें सामने आ रही हैं। इस मामले में मुख्य फरार आरोपी और मॉडल श्रद्धा दुबे को लेकर पुलिस जांच में कुछ चौंकाने वाली जानकारी मिली है।

हजरतगंज पुलिस ने श्रद्धा के फ्लैट की तलाशी ली तो वहां शक्तिवर्धक दवाओं का स्टॉक मिला। पुलिस सूत्रों का कहना है कि जांच में यह भी पता चला है कि घटना के दिन श्रद्धा और उसकी बहन रश्मी, दोनों फ्लैट में मौजूद थीं।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के बाद श्रद्धा दुबे के लखनऊ से अयोध्या की तरफ निकल जाने का संदेह है। इसी वजह से हजरतगंज पुलिस टोल प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। श्रद्धा की तलाश के लिए दिल्ली से लेकर नेपाल तक विशेष टीमें लगाई गई हैं। फिलहाल पांच संदिग्धों से पूछताछ चल रही है।

जांच में यह जानकारी भी सामने आई है कि श्रद्धा की पहले शादी हो चुकी है। बताया जाता है कि वह रायबरेली में पति प्रिंस दुबे के साथ रहती थी और करीब दस साल पहले पति को छोड़कर लखनऊ आ गई। उसके बाद ज्यादा पैसा कमाने की महत्वाकांक्षा में उसने मॉडलिंग में कदम रखा और उच्चवर्गीय लोगों के बीच अपनी जान-पहचान बढ़ाई।

पुलिस ने श्रद्धा के मोबाइल का कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) खंगाला तो बताया जा रहा है कि उसमें कुछ बड़े बिल्डरों, राजनीतिक नेताओं और प्रभावशाली लोगों के नंबर मिले हैं। पुलिस जांच के मुताबिक यह परखा जा रहा है कि क्या श्रद्धा कुछ लोगों से नजदीकी बढ़ाकर उनसे पैसे वसूल रही थी और निजी वीडियो के जरिए ब्लैकमेल भी कर रही थी। लेकिन ये सारे आरोप अभी जांच के दौर में हैं और इनकी आधिकारिक पुष्टि होनी बाकी है।

अब मामले की बात करें तो 9 अक्टूबर की रात 27 साल के रेस्टोरेंट कारोबारी शिवा शर्मा की लखनऊ के हजरतगंज इलाके में एक इमारत की चौथी मंजिल से गिरकर मौत हो गई थी। शिवा की मां रंजना शर्मा ने पुलिस में शिकायत दी है। शिकायत के मुताबिक शिवा पिछले कुछ महीनों से सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था।

परिवार का आरोप है कि श्रद्धा शिवा को ब्लैकमेल कर रही थी, झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रही थी और साथ रहने के लिए दबाव बना रही थी। परिवार ने यह भी आरोप लगाया है कि शिवा को पहले बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा गया और फिर चौथी मंजिल से नीचे फेंक दिया गया। शिकायत में यह भी लिखा है कि शिवा के शरीर पर गंभीर चोटें, जबड़ा टूटने के निशान और सिगरेट से जलाने के निशान थे। घटना के बाद से श्रद्धा दुबे फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे