ई-रिक्शा में उड़ाई चेन, महिला आरोपी गिरफ्तार
नागपुर.
ई-रिक्शा में सफर कर रही महिला के पर्स से सोने की चेन पर हाथ साफ करनेवाली आरोपी महिला को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है. आरोपी महिला से एक लाख रुपये कीमत की चेन बरामद की गई है. 1 सितंबर को 54 वर्षीय महिला मीना हातमोडे ई-रिक्शा में तुकड़ोजी पुतला से मेडिकल चौक जा रही थी. इसी दौरान ई-रिक्शा में सवार अज्ञात महिला ने उसकी नजर चुराकर पर्स से एक लाख रुपए कीमत की सोने की चेन उड़ा ली. मीना की शिकायत के आधार पर अजनी पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज किया. क्राइम ब्रांच की एंटी चेन स्नेचिंग टीम मामले की जांच में जूट गई. तकनीकी जांच और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने रहाटेनगर टोली, अजनी निवासी 40 उषा मोरेलाल डोंगो को हिरासत में लिया. उषा से चोरी की गई सोने की चेन, बरामद की गई है. उसे अजनी पुलिस के हवाले किया गया है. रहाटे नगर टोली में महिला अपराधियों की काफी संख्या है. वह बस स्टैंड अथवा भीड़वाली जगह में वारदात को अंजाम देती है. उषा मजदूरी करने का बताकर चोरियां करती है. वह पहली मर्तबा पुलिस के हाथ लगी है. यह कार्रवाई एपीआई मंगला हरडे और उनकी टीम ने की है.