सोम‌वार, 26 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
AQI 319 | Very Poor 06:52 IST

किरायदार छाप रहा था जाली नोट

85 लाख के नोट बरामद, मकान मालिक की सतर्कता से खुलासा

किरायदार छाप रहा था जाली नोट

किरायदार छाप रहा था जाली नोट

85 लाख के नोट बरामद, मकान मालिक की सतर्कता से खुलासा

नागपुर.

किराए के मकान में चल रहा जाली नोट का अड्डा पुलिस के हाथ लगा है. मकान मालिक की सतर्कता से यह मामला सामने आया है. कार्रवाई के दौरान 85 लाख के जाली नोट मिलने का पता चला है. वाठोड़ा थाने के तहत चैतन्येश्वर नगर में रमेश हरडे का मकान है. उनके घर में पुष्पक भांडारकर किराए पर रहता हैं. हरडे के अनुसार पुष्पक पर कई महीनों का किराया बकाया है. यह राशि लाखों रुपये तक पहुंच गई है. वह किराय मांगने पर हथियार का डर दिखाकर हरडे को धमकाता था. इस संबंध में पहले भी वाठोडा पुलिस थाने में शिकायतें की गई थीं. हरडे को पुष्पक के संदिग्ध गतिविधि संचालित करने का संदेह हुआ. उन्होंने पुलिस और मनसे पदाधिकारियों से संपर्क कर जानकारी दी. पुलिस ने पुष्पक के कमरे में जांच की. वहां बड़ी संख्या में छपे हुए नोटों जैसे दिखने वाले कागजी बंडल, एक प्रिंटर और अन्य सामग्री मिली. इस घटना से परिसर में खलबली मची हुई है. मनसे ने प्रकरण की गहराई से जांच करने की मांग की है.

37 लाख की नोटें दोनों तरफ से छपी मिलीं

पुलिस की जांच में कमरे से 500 रुपये के नोटों के आकार की करीब 37 लाख रुपये की नोटें दोनों तरफ से छपी हुई मिलीं. इसके अलावा लगभग 48 लाख रुपये मूल्य की नोटें एक तरफ से छपी हुई पाई गईं। इस तरह कुल करीब 85 लाख रुपये मूल्य की संदिग्ध नकली नोटें बरामद होने की जानकारी सामने आई है. देर रात तक पुलिस नोटों की गिनती और जांच कर रही थी.

पुलिस द्वारा आरोपी से संपर्क किए जाने पर उसके मुंबई में होने की जानकारी मिली। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है. नोटों की वास्तविक प्रकृति और इस कथित कारोबार में अन्य लोगों की संलिप्तता की जांच की जा रही है.

अभी कोई अपडेट नहीं

खबर छप चुकी है, लेकिन लाइव थ्रेड अभी शुरू नहीं हुआ। डेस्क कोई अपडेट डालते ही वह यहाँ दिखेगा।

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे