रविवार, 1 नवंबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
PT24 खास खबर सबसे पहले PT24 पर, 19 अक्ट | 00:12

कथित हेल्दी फूड की जगह मिली भोजन की थाली

कथित हेल्दी फूड की जगह मिली भोजन की थाली
रविवार की दोपहर पुलिस कर्मियों को दिया गया भोजन
जुर्म PT24 टीम

'प्राइमटाइम24' की खबर का असर, अधिकारियों ने बदला पुराना आदेश

नागपुर.

कथित हेल्दी फूड के नाम पर पुलिस कर्मियों को जंक फूड परोसे जाने के मामले में 'प्राइमटाइम24' की खबर से शहर पुलिस के आला अधिकारी हरकत में आए है. कथित हेल्दी फूड की पॉलिसी को किणारे करके रविवार को दीक्षाभूमि बंदोबस्त में तैनात पुलिस कर्मियों को भोजन उपलब्ध कराया गया.

14 अक्टूबर को धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस के अवसर पर दीक्षाभूमि में सुरक्षा व्यवस्था के लिए करीब 700 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था. बंदोबस्त में तैनात इन पुलिस कर्मियों के भोजन की व्यवस्था पुलिस विभाग ही करता है. पहली मर्तबा आला अधिकारियों ने पुलिस कर्मियों को हेल्दी फूड उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे. इसके लिए शहर के एक नए कैटरर्स को भोजन की आपूर्ति का ठेका देने के निर्देश दिए गए. इस आदेश के तहत 14 अक्तूबर को पुलिस कर्मियों को दोपहर को दो रोल, एक आलू का पराठा, सिमित मात्रा में स्प्राउट्स और शॉश का पाउच दिया गया। वहीं, रात के भोजन में दो पाव और वेज सोया कीमा परोसा गया.

इससे पहले बंदोबस्त में तैनात पुलिस कर्मियों को दाल-चावल, रोटी-सब्जी की पैक्ड थाली दी जाती थी. चाय की जगह भी ब्लैक कॉफी दी गई थी. पर्याप्त भोजन नहीं मिलने से पुलिस कर्मियों में रोष फैल गया था. उनकी अवस्था देखकर आधी रात को अधिकारियों को कढ़ी-चावल बुलाना पड़ा था. 'प्राइमटाइम24' की खबर के बाद भोजन व्यवस्था में सुधार किए जाने से पुलिस कर्मियों को राहत मिली. 21 अक्तूबर को आयोजित समारोह के लिए दीक्षा भूमि पर रविवार दोपहर से ही पुलिस की तैनाती की गई है. रविवार को उन्हें कथित हेल्दी फूड की बजाय भोजन उपलब्ध कराया गया.

#नागपुर#जुर्म#PT24#Crime#Nagpur

विज्ञापन

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप 'आप' पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे