इंस्टाग्राम पर दोस्ती, बिहार की 38 साल की महिला लखीमपुर खीरी में 18 साल के युवक के पास पहुंची
तीन बच्चों और पति को छोड़कर महिला प्रेमी के पास पहुंची, पंचायत और पुलिस तक गया मामला, पति बच्चों के साथ बिहार लौटा।
तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसकी इन दिनों चर्चा हो रही है। आजकल व्हाट्सऐप, इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे प्लेटफॉर्म पर लोगों की जान-पहचान होती है और कई बार वह प्यार में बदल जाती है। यह मामला भी इंस्टाग्राम की जान-पहचान से शुरू हुआ। बिहार में रहने वाली 38 साल की एक शादीशुदा महिला की लखीमपुर खीरी के 18 साल के एक युवक से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई। कुछ महीने की दोस्ती के बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए।
बताया गया है कि महिला के पति मजदूर हैं। उनकी शादी को 15 साल हो चुके हैं और दोनों के तीन बच्चे हैं। महिला सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर पोस्ट किया करती थी। यह परिवार सोनीपत में रहने लगा था। सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने के दौरान ही करीब सात महीने से उसकी दोस्ती लखीमपुर के उस युवक से थी, जो सोनीपत में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। महिला ने युवक को अपने बच्चों के बारे में कुछ नहीं बताया था।
तीन महीने पहले महिला अपने पति और बच्चों को छोड़कर बिहार से सोनीपत पहुंची और प्रेमी के साथ रहने लगी। इसके बाद सोनीपत में वह दूसरे लड़कों से फोन पर बात करने लगी। इसी बात को लेकर युवक से उसका झगड़ा हुआ। नाराज होकर युवक सोनीपत से अपने घर लखीमपुर लौट गया। चार दिन पहले महिला भी उसके पीछे-पीछे लखीमपुर पहुंच गई।
जब घरवालों को इस मामले की खबर लगी, तो उन्होंने गांव के इज्जतदार लोगों को बुलाकर पंचायत बैठाई। इसके बाद गांव के प्रमुख ने महिला के पति को सूचना दी। खबर मिलते ही पति अपने बच्चों को साथ लेकर लखीमपुर खीरी पहुंच गया। मामला पुलिस तक भी पहुंचा।
पति ने बच्चों का वास्ता देकर महिला से बार-बार वापस चलने की गुजारिश की। लेकिन महिला ने साफ मना कर दिया और प्रेमी के साथ ही रहने की जिद पर अड़ी रही। आखिर में थक-हारकर पति अपने बच्चों को लेकर बिहार लौट गया। इस तरह तीन बच्चों की मां का फैसला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया है।