बुधवार, 7 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
18:47 IST

गढ़चिराली पुलिस ने पकड़े हथियार-विस्फोटक

कोपर्शी के जंगल में माओवादियों से अग्निशस्त्र, 21 जिंदा कारतूस और विस्फोटक मिले, सर्च अभियान में हुई कार्रवाई

नागपुर.

गढ़चिराली में माओवादी गतिविधियों के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा से सटे कोपर्शी जंगल में माओवादियों द्वारा जमीन के अंदर छिपाकर रखा गया हथियार और विस्फोटक सामग्री का जखीरा पुलिस ने बरामद किया है. पुलिस की विशेष अभियान टीम ने कार्रवाई करते हुए कुल छह अग्निशस्त्र समेत बड़ी मात्रा में सामग्री जब्त की है.

6 अक्टूबर को गोपनीय सूचना के आधार पर गढ़चिराली पुलिस ने कोपर्शी जंगल में विशेष सर्च ऑपरेशन चलाया. पुलिस अधीक्षक एम. रमेश के मार्गदर्शन में प्राणहिता की विशेष अभियान टीम की पांच टुकड़ियां और बीडीडीएस की दो टीमें जंगल में पहुंचीं. जंगल की घेराबंदी कर सघन तलाशी के दौरान जमीन में छिपाकर रखा गया हथियार और माओवादी साहित्य बरामद किया गया. बरामद सामग्री में एक .303 राइफल, दो सिंगल शॉट राइफल, दो देसी पिस्टल और एक बीजीएल लॉन्चर शामिल हैं. इसके अलावा 21 जिंदा कारतूस, 7 डेटोनेटर, 10 बीजीएल सेल और करीब 150 मीटर केबल वायर भी जब्त की गई है. पुलिस ने मौके से दो मैगजीन, दो कुकर, तीन वायरलेस, तीन चार्जर और दो वायरलेस बैटरियां भी बरामद की हैं. दूसरी सामग्री को वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में मौके पर ही नष्ट कर दिया गया.

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे