गुरूवार, 8 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
15:08 IST

इंस्टाग्राम के शेयर मेनू में आया Meta का MUSE AI एजेंट, टिकट से खर्च तक संभालेगा

मेटा इंस्टाग्राम पर MUSE नाम का नया AI एजेंट टेस्ट कर रहा है, जो पर्सनल असिस्टेंट की तरह रोज के काम निपटाने में मदद करेगा।

इंस्टाग्राम के शेयर मेनू में आया Meta का MUSE AI एजेंट, टिकट से खर्च तक संभालेगा तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं

इंस्टाग्राम इस्तेमाल करने वालों के लिए एक बड़ा अपडेट आया है। अब शेयर मेनू में MUSE नाम का एक नया ऑप्शन दिखाई दे रहा है। पहली नजर में लगेगा कि यह पोस्ट शेयर करने का ही कोई तरीका है, लेकिन असल में यह मेटा का नया AI एजंट है, जिसका नाम MUSE रखा गया है। यह आपके पर्सनल असिस्टेंट की तरह काम करेगा और रोज के काम चुटकी में कर देगा।

अब सवाल यह है कि MUSE करेगा क्या। मान लीजिए आपको घूमने जाना है और टिकट निकालना है। या होटल, रेस्टोरेंट बुक करना है। या किसी काम का रिमाइंडर लगाना है। या महीने का खर्च कहां हुआ, इसका हिसाब रखना है। ये सारे काम आप MUSE को बता सकते हैं और वह चैट में ही इन्हें पूरा कर देगा।

इससे पहले के AI चैटबॉट सिर्फ जानकारी देते थे। आप सवाल पूछते, वे जवाब देते और बात खत्म हो जाती। MUSE ऐसा नहीं है। यह Action-Oriented एजंट है। यानी पहले वह समझता है कि आपका काम क्या है, फिर उसके लिए पूरा प्लान बनाता है और उस प्लान को पूरा करने में आपकी मदद भी करता है। सिर्फ बताकर नहीं रुकता, करके भी दिखाता है।

इंस्टाग्राम में यह कैसे दिखता है, इसकी बात करें तो जब आप कोई रील या पोस्ट शेयर करने जाते हैं, तब नीचे जो ऑप्शन आते हैं, वहीं अब MUSE का नाम दिखेगा। उस पर क्लिक करने से मेटा के MUSE ऐप की लिस्ट खुलती है, जहां MUSE को आपके पर्सनल AI एजंट के तौर पर दिखाया जाता है।

एक बात ध्यान में रखिए कि यह फीचर अभी भारत में नहीं आया है। सिर्फ ऑप्शन दिया गया है, मेन चैटबॉक्स अभी नहीं आया। मेटा फिलहाल इसकी धीरे-धीरे टेस्टिंग कर रहा है, इसलिए सभी यूजर्स तक पहुंचने में थोड़ा वक्त लगेगा।

MUSE की खासियत यह है कि वह छोटे-छोटे, लेकिन वक्त खाने वाले कामों को आसान बनाता है। मान लीजिए आपको ट्रेन या फ्लाइट का टिकट बुक करना है। MUSE टिकट की कीमत पर नजर रखने में आपकी मदद करेगा और सही वक्त पर बुकिंग करने को कहेगा। अगर ईमेल पर कोई फॉर्म आया है और उसे भरना समझ नहीं आ रहा, तो MUSE फॉर्म भरने में भी मदद करता है। इतना ही नहीं, वह रिमाइंडर भी लगा देता है, ताकि आपका जरूरी काम छूट न जाए।

MUSE सिर्फ टिकट बुकिंग तक सीमित नहीं है, वह आपके पैसों की प्लानिंग भी करेगा। आप महीने में कहां कितना खर्च करते हैं, इसका जायजा लेकर देगा। आपके गैर जरूरी खर्च कहां हो रहे हैं, यह भी ढूंढ निकालेगा। उदाहरण के लिए, अगर आपके दो-तीन जगह सब्सक्रिप्शन चल रहे हैं और उनमें से कुछ आप इस्तेमाल नहीं करते, तो कौन सा बंद करने से पैसे बचेंगे, यह MUSE बताएगा। लेकिन पैसे खर्च करने या पेमेंट करने का फैसला आखिर में आपका ही रहेगा। MUSE सिर्फ सही सलाह देगा।

कुल मिलाकर, MUSE की वजह से इंस्टाग्राम सिर्फ फोटो और वीडियो देखने का ऐप नहीं रहेगा, बल्कि रोज के कामों में मदद करने वाला स्मार्ट पार्टनर बन जाएगा।

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे