बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

इनफिनिक्स ने भारत में उतारा GT 50 Pro गेमिंग फोन, कीमत 69,999 रुपये से शुरू

इनफिनिक्स ने भारत में उतारा GT 50 Pro गेमिंग फोन, कीमत 69,999 रुपये से शुरू तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
PT24 टीम

इनफिनिक्स ने भारत में अपना नया गेमिंग स्मार्टफोन GT 50 Pro लॉन्च किया है। 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 69,999 रुपये है और साथ में लॉन्च ऑफर भी है।

इनफिनिक्स ने भारत में अपना एक और नया गेमिंग स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। इस फोन का नाम Infinix GT 50 Pro है। कंपनी ने इसमें प्रेशर-सेंसिटिव शोल्डर ट्रिगर्स दिए हैं और साथ में अपना 'हाइड्रोफ्लो लिक्विड कूलिंग' सिस्टम भी है। फोन के साथ कई खास गेमिंग एक्सेसरीज भी मिल रही हैं, जिनमें कंट्रोलर, गेमिंग डॉक और मैग्नेटिक कूलिंग एक्सेसरी शामिल हैं।

अब कीमत की बात करें तो इनफिनिक्स जीटी 50 प्रो 12GB + 256GB रैम और स्टोरेज वेरिएंट में उतारा गया है। इस वेरिएंट की कीमत 69,999 रुपये रखी गई है। फोन 'ब्लैक एबिस' और 'रेड ब्लेज' रंगों में मिलेगा। इसे फ्लिपकार्ट और कंपनी के ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है।

लॉन्च ऑफर के तहत कंपनी फोन के साथ 24,999 रुपये की कीमत वाला 'GT 50 Pro गेमिंग इकोसिस्टम' मुफ्त दे रही है। इस बॉक्स में GT NX स्टेशन, GT NX कंट्रोलर, GT कूलिंग फैन कम चार्जर और GT 50 Pro मैगसेफ कवर मिलेगा। इसके अलावा चुनिंदा बड़े बैंक कार्ड्स पर 5 हजार रुपये का इंस्टैंट बैंक डिस्काउंट भी है। जो लोग एकसाथ पैसे नहीं देना चाहते, वे 'नो-कॉस्ट ईएमआई' से भी खरीद सकते हैं। यह ईएमआई हर महीने 3,611 रुपये से शुरू होती है और 18 महीने तक की मोहलत मिलती है।

डिस्प्ले की बात करें तो फोन में 6.78 इंच का एलटीपीएस अमोलेड डिस्प्ले है। इसका रेजोल्यूशन 1.5K है और रिफ्रेश रेट 144Hz तक जाता है। स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 4,500 निट्स तक है और उस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i की सुरक्षा है। फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड XOS 16 पर चलता है।

परफॉर्मेंस के लिए इसमें 4nm का मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8400 अल्टीमेट चिपसेट लगा है, जिसके साथ माली-G720 MC7 जीपीयू मिलता है। फोन में 12GB एलपीडीडीआर5एक्स रैम और 512GB तक यूएफएस 4.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज का जिक्र है। कूलिंग के लिए डिवाइस में 'हाइड्रोफ्लो लिक्विड कूलिंग आर्किटेक्चर' दिया गया है।

कैमरे की तरफ देखें तो पीछे दो कैमरों का सेटअप है। इसमें 50 मेगापिक्सेल का प्राइमरी कैमरा है, जिसके साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन और f/1.59 अपर्चर मिलता है। दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सेल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल है, जिसका अपर्चर f/2.2 है। सेल्फी के लिए 13 मेगापिक्सेल का कैमरा दिया गया है।

फोन के शोल्डर बटन को 'ओपन-कट प्रेशर-सेंस GT ट्रिगर्स' नाम दिया गया है। ये बटन 10 प्रेशर लेवल को सपोर्ट करते हैं। गेम की अलग-अलग एक्शन के लिए इन्हें कॉन्फिगर किया जा सकता है। इनका इस्तेमाल सिस्टम फंक्शन के लिए भी हो सकता है, जैसे कोई खास ऐप खोलना या मीडिया प्लेबैक कंट्रोल करना।

बाकी फीचर्स में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, X-एक्सिस लीनियर मोटर और इन्फ्रारेड ब्लास्टर शामिल हैं। धूल और पानी से बचाव के लिए फोन को IP64 रेटिंग मिली है। कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट है। बैटरी 6,500mAh की है, जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 30W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

#नागपुर#PT24#Nagpur

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप 'आप' पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे