रविवार, 1 नवंबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

IND vs AFG: तीसरे टी20 आज, वैभव सूर्यवंशी को मौका मिलेगा या संजू सैमसन ही खेलेगा?

IND vs AFG: तीसरे टी20 आज, वैभव सूर्यवंशी को मौका मिलेगा या संजू सैमसन ही खेलेगा? तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
खेल PT24 टीम

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा टी20 मुकाबला आज खेला जाएगा, जिसमें वैभव सूर्यवंशी की जगह को लेकर सस्पेंस बरकरार है।

भारत और अफगानिस्तान के बीच चल रही तीन मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय टीम पहले ही 2-0 से बढ़त बना चुकी है। सीरीज के दो मैच पूरे हो चुके हैं और दोनों में भारतीय टीम को जीत मिली है। लेकिन इन दोनों मुकाबलों में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं मिल पाया। अब सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच 17 सितंबर को खेला जाना है, और इसमें भी वैभव को मौका मिलेगा या नहीं, इस पर संशय बना हुआ है।

दूसरे मैच में विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने जबरदस्त बल्लेबाजी की थी, जिसके बाद टीम मैनेजमेंट का उन पर भरोसा और मजबूत हो गया है। संजू के आक्रामक खेल को देखते हुए उन्हें तीसरे मैच से बाहर बिठाना लगभग नामुमकिन माना जा रहा है। ऐसे में वैभव सूर्यवंशी को एक बार फिर बेंच पर ही बैठना पड़ सकता है।

तीसरा और निर्णायक मुकाबला 17 सितंबर को खेला जाएगा। अब सबकी नजरें इस पर टिकी हैं कि क्या टीम मैनेजमेंट इस आखिरी मैच में कोई अनपेक्षित बदलाव करके वैभव को मौका देता है, या फिर संजू सैमसन पर ही दोबारा भरोसा जताया जाता है।

दूसरे मैच में सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा भले ही बड़ी पारी नहीं खेल पाए, लेकिन पहले मैच में उनका धमाकेदार अर्धशतक और उनकी आक्रामक बैटिंग स्टाइल देखते हुए टीम में उनकी जगह पूरी तरह सुरक्षित मानी जा रही है। इसलिए अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की जोड़ी ही एक बार फिर पारी की शुरुआत करती दिख सकती है। अफगानिस्तान के खिलाफ इस टी20 सीरीज में संजू सैमसन की दमदार बल्लेबाजी की वजह से युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के लिए प्लेइंग इलेवन में जगह बनाना और मुश्किल हो गया है।

अफगानिस्तान की टीम इस तरह है: इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान/नवीन उल हक, नूर अहमद और फजलहक फारूकी।

वहीं भारतीय टीम में अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और रवि बिश्नोई शामिल हैं।

#नागपुर#खेल#PT24#Sports#Nagpur

विज्ञापन

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप 'आप' पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे