बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

घूमने गए डॉक्टर के घर चोरी

यशवंत शिंदे पीआई बजाज नगर थाना
जुर्म PT24 टीम

7.16 लाख का माल चुराया, बजाज नगर में वारदात

नागपुर.

परिवार के साथ घूमने जाना एक डॉक्टर को महंगा पड़ गया. घर पर ताला लगाकर भुवनेश्वर गए डॉक्टर के पीछे चोरों ने उनके मकान को ही निशाना बना लिया. दरवाजे का ताला तोड़ा, बेडरूम में घुसे और नकदी, सोने-चांदी के आभूषण समेत लाखों का माल लेकर फरार हो गए. सुरेंद्रनगर निवासी डॉ. अतुल कापसे 22 अक्टूबर को परिवार सहित ओडिशा के भुवनेश्वर गए थे. घर पर ताला लगा देखकर अज्ञात चोरों ने मौके का फायदा उठाया और मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर भीतर दाखिल हो गए. चोरों ने बेडरूम में रखे सामान को खंगाला और नकदी व कीमती वस्तुओं पर हाथ साफ कर दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से निकल गए. उन्हें भनक तक नहीं थी कि उनकी गतिविधियां परिसर के सीसीटीवी कैमरों में कैद हो सकती हैं. 26 अक्टूबर को डॉ. कापसे घर लौटे. मुख्य दरवाजे का टूटा ताला और अंदर बिखरा सामान देखकर उन्हें चोरी का पता चला. जांच करने पर घर से 25 हजार रुपये नकद, सोने-चांदी के आभूषण, कैमरा, घड़ी सहित 7 लाख 16 हजार रुपये का माल गायब मिला. डॉ. कापसे ने बजाज नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई. चोरी की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की. परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर मोपेड पर सवार दो संदिग्ध दिखाई दिए. पुलिस अब फुटेज के आधार पर उनकी पहचान करने और उनका पता लगाने का प्रयास कर रही है.

#नागपुर#जुर्म#PT24#Crime#Nagpur

विज्ञापन

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप 'आप' पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे