शनिवार, 31 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

ई-रिक्शा चालक ने बुजुर्ग को लुटा

जुर्म PT24 टीम

गणेशपेठ में वारदात, साथी सहित गिरफ्तार

नागपुर .

शिकार की तलाश में निकले दो शातिरों ने बुजुर्ग को देखकर अपना दांव चल दिया. उन्होंने ई-रिक्शा लेकर पहुंचे और बुजुर्ग को उसमें बैठने का झांसा दिया लेकिन जब बुजुर्ग ने बैठने से इनकार कर दिया, तो आरोपियों ने ऐसी चाल चली कि उन्हें संभलने तक का मौका नहीं मिला। ई-रिक्शा में पीछे बैठे आरोपी ने चुपके से बुजुर्ग की पैंट की पिछली जेब में हाथ डाला और पूरी नकदी उड़ा ली. इसके बाद दोनों आरोपी ई-रिक्शा लेकर रफूचक्कर हो गए. परिसर के सीसीटीवी कैमरों ने उनका खेल बिगाड़ दिया. गणेशपेठ पुलिस ने फुटेज के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. उनसे ई-रिक्शा और लूटी की राशि बरामद की गई है. आरोपे गणेशपेठ निवासी कौशिक बनर्जी और आकाश मिश्रा है.

बस से उतरे बुजुर्ग, रास्ते में घेर लिया!

मिली जानकारी के मुताबिक, बहादुरा निवासी दुलीचंद मेश्राम 30 अक्तूबर की सुबह होम्योपैथिक अस्पताल जाने के लिए बस से मोक्षधाम घाट चौक रोड पर उतरे थे. इसके बाद वे पैदल ही अस्पताल जा रहे थे. इसी दौरान ई-रिक्शा लेकर पहुंचे दो आरोपियों की नजर उन पर पड़ी. दोनों ने मेश्राम को ई-रिक्शा में बैठने के लिए कहा. मेश्राम ने जब उनके ऑफर को ठुकरा दिया, तो पीछे बैठे आरोपी ने मौका देखकर उनकी पैंट की पिछली जेब में हाथ डाल दिया. पलक झपकते ही मेश्राम की जेब में रखी नकदी गायब कर दी. इसके बाद दोनों आरोपी ई-रिक्शा लेकर मौके से फरार हो गए. वारदात के बाद मेश्राम ने गणेशपेठ पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की. घटनास्थल परिसर के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी. फुटेज में मिले सुराग से पुलिस ने दोनों को दबोच लिया. गणेशपेठ निवासी कौशिक बनर्जी और आकाश मिश्रा के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया.

बाइट - अतुल तावडे पीआई गणेशपेठ थाना

#नागपुर#जुर्म#PT24#Crime#Nagpur

विज्ञापन

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप 'आप' पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे