धनतेरस पर Instamart पर Kalyan Jewellers के सोने के सिक्के, पहले 1,000 ग्राहकों को चांदी का सिक्का मुफ्त
तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
Instamart ने Kalyan Jewellers के साथ साझेदारी की है। 1 से 6 नवंबर के बीच सोने का सिक्का खरीदने वालों को चांदी के सिक्के और डिजिटल वाउचर का फायदा मिलेगा।
धनतेरस से पहले देश के अग्रणी क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म Instamart ने अपने विक्रेताओं के जरिए Kalyan Jewellers के साथ हाथ मिलाया है। इस साझेदारी के तहत अब Kalyan Jewellers के सोने के सिक्कों का कलेक्शन Instamart पर ग्राहकों को मिलेगा। इन सिक्कों को खरीदने वालों को खरीद के साथ कुछ एक्स्ट्रा फायदे भी मिल सकते हैं।
ऑफर की बात करें तो 1 से 6 नवंबर के बीच पूरे देश में हर दिन Instamart पर Kalyan Jewellers का सोने का सिक्का खरीदने वाले पहले 1,000 ग्राहकों को 1 ग्राम का चांदी का सिक्का मुफ्त दिया जाएगा। इसके अलावा Kalyan Jewellers के हर सोने के सिक्के की खरीद पर ग्राहक को 5 ग्राम चांदी के सिक्के की कीमत का मुफ्त डिजिटल डिस्काउंट वाउचर भी मिलेगा। नियम व शर्तें लागू हैं। यह ऑफर 31 दिसंबर, 2026 तक वैध रहेगा और देश भर में Kalyan Jewellers के स्टोर्स में उपलब्ध होगा।
दिवाली के जश्न का पहला दिन धनतेरस होता है। इस साझेदारी का मकसद है कि धनतेरस से पहले ग्राहकों को कीमती धातुएं खरीदने का आसान तरीका मिल जाए। माना जाता है कि धनतेरस के दिन सोना और चांदी खरीदना शुभ होता है और उससे समृद्धि व सौभाग्य आता है। त्योहारों के दौरान Instamart पर 0.5 ग्राम से 10 ग्राम वजन के सोने के सिक्के और 1 ग्राम से 100 ग्राम वजन के चांदी के सिक्के बड़ी वैरायटी में मिलेंगे।
खास मौकों और गिफ्ट के लिए सोने-चांदी के सिक्के खरीदने के लिए Instamart ग्राहकों का आसान ठिकाना बनता जा रहा है, और इसी बीच यह साझेदारी हुई है। पिछले बारह महीनों में प्लेटफॉर्म पर 0.5 ग्राम के सोने के सिक्कों से लेकर 1 किलो की चांदी की बार तक कई प्रोडक्ट आ गए हैं। सालाना आधार पर सोने की खरीद में 258% की बढ़ोतरी हुई, जबकि चांदी की खरीद में 185% की। इससे दिखता है कि प्लेटफॉर्म पर कीमती धातुओं की मांग बढ़ रही है।
2026 में Instamart पर सोने-चांदी की खरीद का ट्रेंड बताता है कि यह मांग किन शहरों में ज्यादा है। इस खरीद में बेंगलुरु देश में सबसे आगे है। उसके बाद मुंबई, हैदराबाद, अहमदाबाद, लखनऊ, कोयंबटूर, इंदौर, भुवनेश्वर और विशाखापत्तनम का नंबर आता है। बेंगलुरु के एक ग्राहक ने एक ही दिन में कुछ घंटों के अंदर Rs 2,52,459 का सोना खरीदा। इस खरीद में 50 ग्राम के पांच चांदी के बार और गणेश, लक्ष्मी-गणेश और स्वस्तिक डिजाइन वाले कई सोने के सिक्के शामिल थे।
पिछले धनतेरस पर Instamart पर सोने की खरीद उससे पिछले साल के मुकाबले 400% से ज्यादा बढ़ी थी। इसी तरह का रुझान इस साल अक्षय तृतीया पर भी दिखा। तब Instamart पर सोने की खरीद में करीब 50% की बढ़ोतरी हुई थी और 0.5 ग्राम, 1 ग्राम और 2 ग्राम के सिक्के सबसे ज्यादा पसंद किए गए।
पिछले धनतेरस पर बेंगलुरु, मुंबई, हैदराबाद, दिल्ली और चेन्नई जैसे बाजारों ने मांग में अगुवाई की थी। इससे पता चलता है कि शुभ मौकों पर सोना खरीदने के लिए ग्राहक क्विक कॉमर्स की तरफ कैसे मुड़ रहे हैं। साथ ही कम वजन वाले सिक्के त्योहारों को खास बनाने के लिए ग्राहकों को ज्यादा आसान विकल्प दे रहे हैं।
कमेंट
अभी कोई कमेंट नहीं। पहले आप लिखिए।