मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
AQI 317 | Very Poor 19:42 IST

भारत में सबसे ज्यादा सैलरी किस नौकरी में? CEO से सर्जन और AI इंजीनियर तक का हिसाब

प्राइवेट और सरकारी नौकरियों में सबसे ऊंची पगार किसे मिलती है, इसका ब्योरा।

भारत में सबसे ज्यादा सैलरी किस नौकरी में? CEO से सर्जन और AI इंजीनियर तक का हिसाब तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं

भारत में हर नौजवान चाहता है कि उसका करियर अच्छा हो और तनख्वाह भी मोटी मिले। देश की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है और डिजिटल बदलाव का दौर चल रहा है, इसलिए नौकरी के बाजार में सैलरी पैकेज काफी बढ़ गए हैं। रोजगार से जुड़े ताजा सर्व्हे और भरोसेमंद इंडस्ट्री के आंकड़ों के मुताबिक कुछ खास सेक्टर ऐसे हैं, जहां काम करने वाले प्रोफेशनल्स को महीने के लाखों रुपये और साल के करोड़ों रुपये का पैकेज मिल रहा है। अगर आप करियर शुरू कर रहे हैं या नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, तो यह जानना जरूरी है कि इस वक्त देश में सबसे ज्यादा पगार किन नौकरियों में मिलती है।

कॉर्पोरेट सेक्टर में सबसे बड़ी तनख्वाह कंपनियों के सबसे ऊंचे अधिकारियों को मिलती है, यानी CEO, CFO और CTO जैसे पदों पर बैठे लोगों को। बड़ी कंपनियों, MNCs और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स में इन अधिकारियों का सालाना पैकेज 2.40 करोड़ रुपये से लेकर 5.50 करोड़ रुपये या उससे भी ज्यादा होता है।

महीने के हिसाब से देखें तो इन सबसे ऊंचे पदों पर बैठे अनुभवी लोगों की ग्रॉस मंथली सैलरी करीब 20 लाख रुपये से 45 लाख रुपये तक होती है। पूरी कंपनी की जिम्मेदारी और बड़े कारोबारी फैसले इन्हीं के हाथ में होते हैं, इसीलिए इन्हें इतना भारी पैकेज दिया जाता है।

मेडिकल फील्ड हमेशा से सबसे इज्जतदार और सबसे ज्यादा कमाई वाले पेशों में गिना जाता रहा है। देश के बड़े प्राइवेट और कॉर्पोरेट अस्पतालों में काम करने वाले सीनियर सर्जन, कार्डियोलॉजिस्ट और एनेस्थेसियोलॉजिस्ट की कमाई सबसे ऊपर के दर्जे में आती है। एक अनुभवी मेडिकल स्पेशलिस्ट की महीने की सैलरी 2 लाख रुपये से 10 लाख रुपये के बीच होती है। वहीं देश के सबसे ऊंचे और बेहद मशहूर सर्जनों का सालाना पैकेज 1 करोड़ रुपये से 3.5 करोड़ रुपये तक पहुंच जाता है।

आज के दौर में IT और टेक सेक्टर में सबसे ज्यादा मांग AI और मशीन लर्निंग इंजीनियरों की है। डिजिटल क्रांति और तकनीकी तरक्की की वजह से कंपनियां इन प्रोफेशनल्स पर पैसों की बारिश कर रही हैं। एक AI और मशीन लर्निंग इंजीनियर की शुरुआती मंथली सैलरी ही 1.5 लाख रुपये से शुरू होकर 6 लाख रुपये प्रति माह तक जाती है। तजुर्बा बढ़ने और बेहतरीन स्किल्स होने पर इनका सालाना पैकेज 18 लाख रुपये से 72 लाख रुपये के बीच आसानी से पहुंच जाता है।

फायनेंस सेक्टर में सबसे आकर्षक और ग्लैमरस नौकरी इन्वेस्टमेंट बैंकिंग की मानी जाती है। ये लोग कंपनियों के बड़े सौदे, IPO और मर्जर्स संभालते हैं। देश के टॉप बिजनेस स्कूलों, जैसे IIM, से पढ़ाई पूरी करने वाले नौजवानों की पहली पसंद यही क्षेत्र होता है। एक इन्वेस्टमेंट बैंकर की औसत मंथली सैलरी 2 लाख रुपये से 10 लाख रुपये तक होती है। उनके काम में बड़ी जिम्मेदारी और लंबे वर्किंग आवर्स होते हैं, लेकिन सालाना पैकेज 20 लाख रुपये से 1.2 करोड़ रुपये तक जाता है।

अब सरकारी नौकरी की बात करें तो भारत में सबसे ज्यादा पगार देश के मुख्य न्यायाधीश और दूसरे न्यायाधीशों को मिलती है। मौजूदा वेतन ढांचे के हिसाब से देश के मुख्य न्यायमूर्ति को करीब 2.80 लाख रुपये और बाकी न्यायाधीशों को करीब 2.50 लाख रुपये प्रति माह फिक्स पगार मिलती है।

इसके अलावा देश के टॉप सिविल सर्वेंट्स, यानी IAS और IPS अधिकारियों की ज्यादा से ज्यादा सैलरी भी 2.50 लाख रुपये प्रति माह होती है। प्राइवेट सेक्टर के मुकाबले यह पगार कम लग सकती है, लेकिन सरकारी निवास, गाड़ी, सुरक्षा और आजीवन पेंशन जैसी सुविधाओं की वजह से यह देश की सबसे बेहतरीन सरकारी नौकरी मानी जाती है।

#नागपुर#PT24#Nagpur

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे