सोम‌वार, 26 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
AQI 184 | Moderate 11:39 IST

BCCI में बड़ा फैसला जल्द: अजित आगरकर की जगह रमेश पवार बन सकते हैं चीफ सिलेक्टर?

बीसीसीआई पुरुष टीम के मुख्य चयनकर्ता पर जल्द बड़ा फैसला ले सकता है। रमेश पवार का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है।

BCCI में बड़ा फैसला जल्द: अजित आगरकर की जगह रमेश पवार बन सकते हैं चीफ सिलेक्टर? तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं

बीसीसीआई जल्द ही एक बड़ा फैसला ले सकता है। भारतीय टीम के पूर्व स्पिनर रमेश पवार को पुरुष टीम के मुख्य चयनकर्ता (चीफ सिलेक्टर) की जिम्मेदारी मिलने की पूरी संभावना जताई जा रही है। अजित आगरकर की जगह पर रमेश पवार की नियुक्ति हो सकती है। खबर यह भी है कि वसीम जाफर ने भी इस पद के लिए इंटरव्यू दिया है।

फिलहाल पूर्व स्पिनर प्रज्ञान ओझा अंतरिम तौर पर चयन समिति की कमान संभाल रहे हैं। लेकिन अब बीसीसीआई चयन समिति में एक पूर्णकालिक और नए चेहरे को मौका देने के बारे में सोच रहा है, और इस दौड़ में रमेश पोवार का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है।

भारतीय टीम के पूर्व स्पिनर और अनुभवी कोच रमेश पवार बीसीसीआई की वरिष्ठ पुरुष चयन समिति के मुख्य चयनकर्ता बन सकते हैं। चयन समिति में आने के लिए अर्जी देने की आखिरी तारीख 14 अक्टूबर तय की गई थी। वह मियाद अब खत्म हो चुकी है।

मियाद खत्म होने के बाद क्रिकेट सलाहकार समिति (CAC) ने अर्जी देने वाले मुख्य 4 से 5 उम्मीदवारों के इंटरव्यू आमने-सामने बैठकर लिए हैं। बताया गया है कि इस इंटरव्यू राउंड में भारत के पूर्व प्रतिभाशाली ओपनर वसीम जाफर, बड़ौदा के पूर्व खिलाड़ी कॉनर विलियम्स और जैकब मार्टिन शामिल थे।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की पुरुष चयन समिति के मुख्य चयनकर्ता के पद के लिए रमेश पोवार का नाम चर्चा में है। पूर्व गेंदबाज रमेश पोवार का क्रिकेट और कोचिंग का सफर बेहद कामयाब और शानदार रहा है। खिलाड़ी के तौर पर भारत की नुमाइंदगी करने से लेकर एक कामयाब कोच के रूप में नाम कमाने तक, उनका योगदान अहम माना जाता है। उन्हीं के मार्गदर्शन में और धमाकेदार बल्लेबाज पृथ्वी शॉ की कप्तानी में मुंबई की टीम ने 2021 में 'विजय हजारे ट्रॉफी' का खिताब जीता था।

खबर अपडेट हो रही है।

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे