सोम‌वार, 19 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
15:02 IST

बाथरूम में बंधक बनाकर बालिका से छेड़खानी

शोर मचाकर बचाई अश्मत, मानकापुर में वाकया

नागपुर.

बालिका को बाथरूम में बंधक बनाकर छेड़खानी की गई है. यह घटना मानकापुर थाने के तहत हुई है. 13 वर्षीय बालिका के पिता सोसायटी में चौकीदार है. तीन साल से गार्ड रूम में रहते है. परिसर के एक बंगले को उसके मालिक ने बिक्री के लिए निकाला है. उस बंगले में पेंटिंग का काम चल रहा है. उस मकान के कुत्ते की देखभाल के लिए 17 अक्तूबर को बालिका अपने छोटे भाई के साथ गई थी. वह बाथरूम में जाकर दरवाजा बंद करने लगी. तभी पेंटिंग का काम कर रहा 21 वर्षीय अफसर अली मो. साबीर सिद्दीकी बाथरूम में घूस गया. उसे देखकर बालिका दरवाजा बंद करने लगी. सिद्दीकी जबकर दरवाजा खोलकर बाथरूम में घूस गया. वह बालिका से छेड़खानी करने लगा. उसे मोबाइल नंबर और इंस्टा आईडी मांगने लगा. बालिका ने शोर मचाकर भाई को मदद के लिए बुलाया. यह देखकर सिद्दीकी भाग खड़ा हुआ. मानकापुर पुलिस ने सिद्दीकी को गिरफ्तार करके पोक्सो तथा छेड़खानी का मामला दर्ज किया है.

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे