बांग्लादेश का भिखारी मेरू मियां बोला, 21 बीवियां हैं, पर नाम सिर्फ 8 याद
बांग्लादेश के मेरू मियां का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। उनका दावा है कि उनकी 21 बीवियां हैं और वे रोज एक को साथ लेकर भीख मांगने जाते हैं।
तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
सोशल मीडिया पर इन दिनों बांग्लादेश के एक भिखारी का वीडियो खूब देखा जा रहा है। वीडियो में दिख रहे शख्स का दावा है कि उनकी 21 बीवियां हैं और वे हर बीवी को बारी-बारी से अपने साथ लेकर जाते हैं। सबसे हैरानी की बात यह है कि जब उनसे सभी बीवियों के नाम बताने को कहा गया, तो उन्हें सिर्फ 8 के नाम याद थे।
भारतीय दंड संहिता के हिसाब से देश में हर आदमी को एक ही औरत से शादी करने का अधिकार है। ऐसे में इस आदमी की कहानी इंटरनेट पर तेजी से फैली और लोग यह जानना चाहने लगे कि एक भिखारी की इतनी बीवियां आखिर बनीं कैसे।
बताया जा रहा है कि यह शख्स बांग्लादेश का रहने वाला है और उसका नाम मेरू मियां (Meru Mia) है। उसकी उम्र 35 साल बताई गई है। मेरू मियां के मुताबिक उसने अब तक 21 बार शादी की है। उसकी कमाई का जरिया भीख मांगना है और इसी से वह अपने परिवार का पेट पालता है।
इतनी शादियां कैसे हुईं, इसका जवाब भी उसने वायरल वीडियो में दिया है। मेरू मियां का दावा है कि उसने कभी किसी औरत के सामने शादी का प्रस्ताव नहीं रखा। उसके मुताबिक शादी की इच्छा औरतों ने ही जताई और वह किसी का दिल नहीं तोड़ना चाहता था। इसी वजह से उसने किसी को मना नहीं किया और 21 औरतों से शादी कर ली।
वीडियो में किए गए दावे के अनुसार, भीख मांगकर वह अपना और अपने परिवार का गुजारा करता है और इस काम में उसकी 21 बीवियां भी उसका हाथ बंटाती हैं। मेरू रोज एक बीवी को अपने साथ भीख मांगने ले जाता है, यानी हर दिन उसके साथ एक अलग बीवी जाती है।
यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है और इसे देखने वाले यूजर हैरानी जता रहे हैं। कई लोगों ने कमेंट करके अपनी प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने लिखा, "उसे सिर्फ अपनी 8 फेवरेट बीवियों के नाम याद हैं।" दूसरे यूजर ने लिखा, "यहां नौजवानों को एक नहीं मिलती और भिखारी को इतनी बीवियां कैसे मिल गईं?" एक और यूजर की टिप्पणी थी, "भाई खुद को जेम्स बॉन्ड समझ रहा है।"
इस मामले की जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की गई पोस्ट और वीडियो पर आधारित है।