भक्ति का कमाल और गजब का बैलेंस! सिर पर देवी की मूर्ति रखकर सायकल चलाता दिखा शख्स, वीडियो वायरल
सिर पर देवी काली माता की मूर्ति रखकर सायकल चलाते शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर हर रोज कोई न कोई वीडियो लोगों को हैरान कर देता है। इन वीडियोज की खासियत यह होती है कि ये लोगों को अपने-अपने घर बैठे दुनिया के किसी भी कोने की घटना दिखा देते हैं, और लोग इनसे आपस में कनेक्ट भी हो पाते हैं। कभी ये वीडियो चौंकाते हैं तो कभी हंसाते हैं और कभी लोगों को हैरानी का जोरदार झटका दे देते हैं। इसी कड़ी में एक वीडियो सामने आया है जिसमें भक्ति और संतुलन का गजब नजारा देखने को मिल रहा है। कहा जाता है कि अगर मन में श्रद्धा हो तो व्यक्ति कुछ भी कर दिखा सकता है, और इस वीडियो को देखकर लोगों को यह बात सच होती नजर आ रही है। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों को यकीन करना मुश्किल हो रहा है कि ऐसा भी हो सकता है।
वीडियो में एक शख्स सायकल चलाते हुए अपनी मंजिल की ओर जा रहा है, लेकिन इसमें चौंकाने वाली बात ये है कि उसके सिर पर देवी काली माता की मूर्ति रखी हुई है। शख्स ने अपना एक हाथ मूर्ति पर रखा हुआ है, ताकि वह गिरे नहीं, जबकि दूसरे हाथ से वह सायकल चला रहा है। पूरे वीडियो में उसका बैलेंस एक बार भी नहीं बिगड़ता और वह सायकल के साथ-साथ सिर पर रखी मूर्ति को भी बखूबी संभालते हुए आगे बढ़ता रहता है। जिस आत्मविश्वास और एकाग्रता के साथ वह शख्स सायकल चला रहा है, उसने लोगों का दिल जीत लिया है। सिर पर इतना भारी वजन उठाकर सायकल चलाना न सिर्फ मुश्किल है बल्कि खतरनाक भी माना जाता है, क्योंकि जरा सा भी बैलेंस बिगड़ने पर मूर्ति गिर सकती है, लेकिन अपने हुनर के दम पर शख्स ने यह कर दिखाया।
यह वीडियो @sidhu___103 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है और सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है। शख्स के इस साहस और भक्ति को लोगों ने खूब सराहा है। वीडियो पर कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा, "देवी की कृपा जैसे मानो", वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "ये वाकई बहुत मुश्किल है"। एक और यूजर ने कमेंट किया, "वह कर तो रहा था लेकिन मुझे डर लग रहा था कि कहीं मूर्ति गिर न जाए"।
इस पूरी घटना से जुड़ी जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की गई पोस्ट और वीडियो पर आधारित है।