मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
18:02 IST

बीकानेर में सड़क पर चाय बेचने वाले युवक की महीने की बचत सुनकर लोग हैरान, निकाली नौकरी की वैकेंसी

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में बीकानेर में सड़क पर चाय बेचने वाला युवक बता रहा है कि वह रोज कितनी कमाई करता है और महीने में कितने पैसे बचा लेता है।

बीकानेर में सड़क पर चाय बेचने वाले युवक की महीने की बचत सुनकर लोग हैरान, निकाली नौकरी की वैकेंसी
एआई से बनाई गई प्रतीकात्मक तस्वीर; यह घटना का वास्तविक फोटो नहीं है | PT24

सड़क किनारे दस रुपये के गिलास में चाय बेचने वाले की कमाई को लेकर अक्सर लोगों का यही खयाल रहता है कि इतने में क्या ही कमाई होती होगी। मगर सोशल मीडिया पर हाल ही में शेयर हुए एक वीडियो ने यह सोच पूरी तरह बदल दी है। इस वीडियो में बीकानेर में सड़क पर चाय बेचने वाले एक युवक से जब उसकी महीने की कमाई पूछी गई तो उसने जो आंकड़े बताए, उन्हें सुनकर सूट-बूट पहनकर दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों के भी होश उड़ गए।

यह वीडियो इंस्टाग्राम के @Two_generations_one_vlog नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है और इसे जबरदस्त व्यूज मिल रहे हैं। वीडियो में हाथ में चाय का थर्मॉस लिए इस युवक से क्रिएटर पूछता है कि वह दिन में कितने कप चाय बेचता है। इस पर चाय बेचने वाला युवक बताता है कि उसकी रोज की कमाई 2500 से 3000 रुपये के बीच होती है। क्रिएटर आगे पूछता है कि इसमें से कितनी बचत होती है, जिस पर युवक जवाब देता है कि वह रोज करीब 1500 रुपये तक बचा लेता है।

इसके बाद क्रिएटर ने उससे पूछा कि वह कहां रहता है, तो युवक ने बताया कि वह बीकानेर में किराए के मकान में रहता है। उसने यह भी बताया कि उसकी अपनी एक चाय की दुकान भी है, जो किराए की जगह पर है और इसके लिए उसे 5000 रुपये किराया देना पड़ता है। सारा खर्च निकालने के बाद भी वह हर महीने 30 हजार से 35 हजार रुपये तक की बचत कर लेता है, जो कई कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारियों की सैलरी से भी ज्यादा है।

चाय बेचने वाले इस युवक का काम अब इतना बढ़ गया है कि उसने एक वैकेंसी भी निकाली है। वीडियो में वह क्रिएटर से कहता है कि अगर उसकी जान-पहचान में कोई लड़का काम की तलाश में हो तो उसे बताया जाए, जो तुरंत जॉइन करना चाहे उसे फौरन काम पर रख लिया जाएगा।

चाय बेचने वाले युवक की इस कमाई ने अब कई लोगों को हैरान कर दिया है और वीडियो के कमेंट सेक्शन में लोग अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि 15 हजार रुपये सैलरी वाली दफ्तर की नौकरी करने वाला इंसान ऐसे रौब में रहता है, जैसे उसके पास पांच-सात करोड़ रुपये हों। एक दूसरे यूजर ने लिखा कि सुनने में यह आसान लगता है, मगर घूम-घूमकर चाय बेचने में बहुत मेहनत लगती है। एक और यूजर ने कमेंट किया कि उसे भी काम पर रख लिया जाए क्योंकि वह बेरोजगार है।

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे