बुधवार, 14 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
22:44 IST

अमेरिकी नेवी डे की पोस्ट में लगे भारतीय युद्धपोतों के फोटो, सोशल मीडिया पर उठे सवाल

अमेरिकी नौसेना दिवस की शुभकामना वाली पोस्ट में भारतीय नौसेना के युद्धपोतों की तस्वीरें दिखीं, जिस पर सोशल मीडिया में बहस छिड़ गई है।

अमेरिकी नौसेना दिवस पर शुभकामना देने के लिए सोशल मीडिया पर डाली गई कुछ पोस्ट को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। अमेरिकी नौसेना की तारीफ करते हुए जो तस्वीरें लगाई गईं, उनमें भारतीय नौसेना के युद्धपोत निकले।

खास बात यह है कि अमेरिका के कुछ राजनीतिक नेताओं ने भी इस तरह की पोस्ट शेयर की हैं, इसलिए सोशल मीडिया पर उनकी चर्चा शुरू हो गई है। सवाल पूछा जा रहा है कि अमेरिकी नौसेना से जुड़े कार्यक्रम में भारतीय युद्धपोतों के फोटो कैसे इस्तेमाल हो गए।

अमेरिकी नौसेना दिवस के मौके पर कई राजनीतिक नेताओं और सरकारी अधिकारियों ने सोशल मीडिया पर शुभकामना संदेश जारी किए। लेकिन इन संदेशों के साथ लगाई गई कुछ तस्वीरों में भारतीय नौसेना के युद्धपोत दिखाई दिए। जॉर्जिया के गवर्नर ब्रायन केम्प की शेयर की हुई पोस्ट में भारतीय नौसेना के युद्धपोतों की तस्वीर इस्तेमाल की गई थी। इसी वजह से अमेरिकी नौसेना को शुभकामना देते वक्त भारतीय नौसेना के फोटो लगाने की बात चर्चा में आ गई।

इस मामले में सिर्फ भारतीय नौसेना ही नहीं, रूसी नौसेना के युद्धपोतों की तस्वीरें भी इस्तेमाल हुई हैं। अमेरिका के कुछ राजनीतिक लोगों की सोशल मीडिया पोस्ट में गलत तस्वीरें लगने पर हैरानी जताई जा रही है। अब यह सवाल उठ रहा है कि नौसेना जैसी अहम रक्षा संस्था से जुड़ी पोस्ट बनाते समय तस्वीरों की ठीक से जांच की गई थी या नहीं।

यह बात सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने संबंधित पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया। पूछा जा रहा है कि भारतीय युद्धपोतों को अमेरिकी युद्धपोत समझने की चूक कैसे हुई। बताया जा रहा है कि इस्तेमाल की गई तस्वीरों में INS गोदावरी, INS ब्रह्मपुत्र और INS बियास जैसे भारतीय नौसेना के युद्धपोत हैं। ये युद्धपोत भारत की नौसैनिक ताकत की पहचान माने जाते हैं। इसी वजह से अमेरिकी नौसेना दिवस की पोस्ट में भारतीय युद्धपोतों के फोटो दिखना सोशल मीडिया पर चर्चा का मुद्दा बन गया है।

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे