180 लोगों को पुलिस ने लौटाए मोबाइल
जोन तीन के थानों का पुलिस को तोहफा, तकनिक के इस्तेमाल से मिला सुराग
नागपुर.
दिवाली की खुशियों के बीच नागपुर पुलिस ने 180 परिवारों को ऐसा तोहफा दिया है, जिसकी उन्हें कम ही लोगों को होती है. किसी का मोबाइल बाजार में गुम हुआ था, तो किसी का सफर के दौरान... मोबाइल मिलने की उम्मीद लगभग खत्म हो चुकी थी। लेकिन नागपुर पुलिस की तकनीकी जांच रंग लाई और 31 लाख 56 हजार 500 रुपये कीमत के 180 मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को लौटा दिए गए. मोबाइल वापस मिलते ही लोगों के चेहरों पर खुशी देखते ही बन रही थी।
पुलिस उपायुक्त परिमंडल तीन के अंतर्गत आने वाले छह पुलिस थानों की टीमों ने इस अभियान को अंजाम दिया. कोतवाली, गणेशपेठ, तहसील, लकड़गंज, पांचपावली और शांतिनगर पुलिस ने मोबाइल गुम होने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए तकनीकी जांच शुरू की। मोबाइल की लोकेशन और अन्य तकनीकी जानकारियों के आधार पर एक-एक कर गुमशुदा मोबाइल फोन को ट्रेस किया गया.
थाने की टीम ने कितने मोबाइल खोज निकाले...
कोतवाली पुलिस - 14 मोबाइल
गणेशपेठ पुलिस - 20 मोबाइल
तहसील पुलिस - 32 मोबाइल
लकड़गंज पुलिस - 26 मोबाइल
पांचपावली पुलिस - 67 मोबाइल
शांतिनगर पुलिस - 21 मोबाइल
कमेंट
अभी कोई कमेंट नहीं। पहले आप लिखिए।