मंगळवार, 6 ऑक्टोबर 2026

आत्ताच सबस्क्राइब करा
प्राइम अलर्ट
सर्व थेट अपडेट
19:23 IST
अनुवाद झालेला नाही

गणेश विसर्जन को लेकर नागपुर पुलिस अलर्ट, 6,250 पुलिसकर्मी तैनात; 2,858 CCTV कैमरों से होगी निगरानी

गणेश विसर्जन को लेकर नागपुर पुलिस अलर्ट, 6,250 पुलिसकर्मी तैनात; 2,858 CCTV कैमरों से होगी निगरानी

नागपुर | 24 सितंबर 2026:

गणेशोत्सव के समापन और गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नागपुर पुलिस ने शहर में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। इस वर्ष नागपुर शहर में 1,702 सार्वजनिक गणेश मंडलों के साथ करीब 2 लाख 4 हजार घरेलू गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन की संभावना है। पिछले वर्ष की तुलना में सार्वजनिक गणेश मंडलों की संख्या में 140 की बढ़ोतरी हुई है।

विसर्जन के दौरान शहर के प्रमुख मार्गों और संवेदनशील इलाकों में भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए विशेष बंदोबस्त किया है। सी.ए. रोड, फुटाला रोड, कोराडी रोड, इतवारी रोड, महाल, जाफर नगर, कॉटन मार्केट, गांधीबाग और भांडेवाड़ी जैसे क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा।

गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए गोरेवाड़ा, पुलिस लाइन टाकली, नांदा कोराडी, कच्छीविसा और महादेव घाट सहित मनपा के विभिन्न कृत्रिम तालाबों पर व्यवस्था की गई है।

6,250 पुलिसकर्मी संभालेंगे मोर्चा

गणेश विसर्जन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कुल 6,250 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी तैनात रहेंगे। इनमें वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, पुलिस निरीक्षक, पुलिसकर्मी, होमगार्ड के साथ SRPF की एक कंपनी, दंगा नियंत्रण दल, क्विक रिस्पॉन्स टीम, बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वॉड और सादे कपड़ों में तैनात पुलिसकर्मी शामिल हैं।

भारी वाहनों पर प्रतिबंध और ट्रैफिक डायवर्जन

25 और 26 सितंबर को रात 8 बजे से मध्यरात्रि तक शहर के कुछ प्रमुख मार्गों पर भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। विसर्जन जुलूस और भीड़ को देखते हुए कई स्थानों पर यातायात मार्गों में बदलाव और डायवर्जन भी लागू किया जाएगा।

2,858 CCTV कैमरों से निगरानी

सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखने के लिए शहर में लगे 2,858 CCTV कैमरों के माध्यम से कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से निगरानी की जाएगी। इसके अलावा मोबाइल सर्विलांस वैन और ड्रोन के जरिए भीड़ और संवेदनशील क्षेत्रों पर नजर रखी जाएगी।

आपात स्थिति से निपटने के लिए फायर ब्रिगेड की 31 गाड़ियां और 13 आपदा प्रबंधन टीमें भी तैनात रहेंगी।

सोशल मीडिया पर भी पुलिस की नजर

गणेश विसर्जन के दौरान अफवाहों और आपत्तिजनक सामग्री को रोकने के लिए पुलिस सोशल मीडिया पर भी लगातार निगरानी रख रही है। पुलिस के अनुसार अब तक 771 सोशल मीडिया पोस्ट और वीडियो मॉनिटर किए गए हैं, जबकि आपत्तिजनक पाए गए 13 पोस्ट पर कार्रवाई की गई है।

अपराधियों पर भी कड़ी नजर

पुलिस ने कानून-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए अपराधियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी तेज कर दी है। पुलिस के मुताबिक 766 रिकॉर्डेड अपराधियों, 413 तड़ीपार आरोपियों और 705 हिस्ट्रीशीटरों की जांच की गई है।

इसके अलावा 885 आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, 1,450 लोगों को नोटिस और 51 लोगों को हिरासत में लिया गया है। वहीं, 22 आरोपियों से अवैध हथियार जब्त किए गए हैं।

पुलिस की नागरिकों से अपील

नागपुर पुलिस ने सभी गणेश मंडलों से निर्धारित नियमों और ध्वनि सीमा का पालन करने की अपील की है। साथ ही नागरिकों से विसर्जन के दौरान पुलिस और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने तथा किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करने की अपील की गई है।

आपात स्थिति में डायल 112, नागपुर पुलिस कंट्रोल रूम 0712-2561222 और साइबर अपराध से संबंधित शिकायत के लिए 0712-2584377 पर संपर्क किया जा सकता है।

अजून अपडेट नाहीत

ही बातमी प्रकाशित झाली आहे पण थेट मालिका सुरू झालेली नाही. डेस्कने अपडेट दाखल करताच तो इथे दिसेल.

ही भेट आम्ही मोजू का? कोणत्या बातम्या कशावर वाचल्या जातात हे पाहण्यासाठी PT24 Google Analytics वापरते. तुम्ही हो म्हणेपर्यंत ते बंद आहे, तुम्ही ठरवत असताना काहीही मोजले जात नाही, आणि तुम्ही You वर कधीही मन बदलू शकता. आम्ही काय घेऊ