पांचपावली के थानेदार अनिरूद्ध पुरी निलंबित
पुलिस आयुक्त विश्वास नागरे पाटील ने गुरुवार की शाम पांचपावली के थानेदार अनिरूद्ध पुरी को
तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया. पुलिस आयुक्त की कमान संभालने के बाद से पाटील की यह किसी अधिकारी के खिलाफ पहली बड़ी कार्रवाई है. इससे थानेदारों में भुचाल मचा हुआ है. एक निजी अस्पताल के चिकित्सक से हफ्ता वसूली करनेवाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई में ढिलाई बरतने और एट्रासिटी के आरोपी के साथ एक कार्यक्रम में शिरकत करने की वजह से पुरी पुलिस आयुक्त के निशाने पर आ गए थे. पाटील ने शुक्रवार की शाम 'ऑन एयर' पुरी को निलंबित करने के आदेश दिए. पुलिस आयुक्त ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा है कि कर्तव्य में ढिलाई बरतनेवाले और अपराधियों को संरक्षण देनेवाले किसी भी अधिकारी को बख्सा नही जाएगा.