सोम‌वार, 26 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
AQI 319 | Very Poor 06:55 IST

वनप्लस Ace 7 सीरीज आ रही है, 9,000mAh बैटरी और 100W चार्जिंग के साथ

वनप्लस अपनी नई Ace 7 सीरीज में दो 5जी स्मार्टफोन उतारने की तैयारी में है। बैटरी, चार्जिंग, डिस्प्ले और कैमरे की जानकारी सामने आई है।

वनप्लस Ace 7 सीरीज आ रही है, 9,000mAh बैटरी और 100W चार्जिंग के साथ तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं

टेक कंपनी वनप्लस जल्दी ही अपनी नई Ace 7 सीरीज लॉन्च करने वाली है। इस सीरीज में दो नए 5जी स्मार्टफोन आएंगे, OnePlus Ace 7 और OnePlus Ace 7 Pro। बताया जा रहा है कि दोनों फोन चीन में 29 अक्टूबर को लॉन्च होंगे। लॉन्च से पहले ही कंपनी ने इन डिवाइस के फीचर्स के बारे में जानकारी सामने रख दी है।

हाल ही में आई एक पोस्ट में कहा गया है कि दोनों डिवाइस में 9,000mAh की ग्लेशियर बैटरी होगी और साथ में 100W सुपरवुक फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। इतना ही नहीं, इनमें बिल्ट-इन फैन वाला डुअल-एयरफ्लो कूलिंग सिस्टम भी मिलेगा। यह गेमिंग के वक्त फोन को ठंडा रखने में मदद करेगा। कंपनी का कहना है कि यह सिस्टम तापमान को 10 डिग्री सेल्सियस तक कम कर सकता है।

अब बात स्पेसिफिकेशन की। दोनों स्मार्टफोन में 6.78 इंच का 1.5K ओएलईडी डिस्प्ले दिया गया है। इन डिवाइस में 185Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट भी मिलेगा। प्रोसेसर की बात करें तो OnePlus Ace 7 में स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 V सीरीज का चिपसेट मिल सकता है, जबकि Ace 7 Pro में स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 मिल सकता है।

कैमरा और फोटोग्राफी के मामले में प्रो मॉडल बेहतर अनुभव दे सकता है। सामने आई कुछ रिपोर्ट के मुताबिक इस डिवाइस में 200MP का प्राइमरी कैमरा और 3.5x ऑप्टिकल जूम वाला 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जाएगा। वहीं सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल में पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा नहीं मिलेगा, ऐसा अंदाजा है।

दोनों डिवाइस में बायपास चार्जिंग फीचर भी दिया जाएगा। इसकी वजह से गेमिंग के दौरान बिजली सीधे डिवाइस को पावर दे सकती है और बैटरी बार-बार चार्ज और डिस्चार्ज होने से बच जाती है। यह फीचर गर्मी को काबू में रखने में भी मदद कर सकता है। इसका मकसद बैटरी का लेवल कम होने पर भी परफॉर्मेंस बनाए रखना और लंबे वक्त में बैटरी की सेहत बेहतर रखना हो सकता है।

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे