बुधवार, 14 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
21:13 IST

वजन घटाने के लिए ग्रीन टी या ब्लैक कॉफी, रिसर्च में कौन सा पेय आगे रहा

ग्रीन टी और ब्लैक कॉफी में से वजन घटाने में किसकी भूमिका बड़ी है, इस पर NIH के ऑफिस ऑफ डाइटरी सप्लीमेंट्स और British Journal of Nutrition की 2024 की समीक्षा का हवाला।

बढ़ता वजन आज कई लोगों के लिए परेशानी बन गया है। वजन बढ़ता बहुत तेजी से है, लेकिन घटता बहुत धीमी रफ्तार से है। ज्यादा खाना, गलत खानपान और कसरत की कमी वजन बढ़ने की आम वजहें हैं। कई बार वजन घटाने के लिए कुछ पेयों का सेवन फायदेमंद माना जाता है, जिनमें ग्रीन टी और ब्लैक कॉफी का नाम सबसे आगे आता है। सवाल यह है कि अगर सिर्फ एक ही ड्रिंक चुननी हो, तो किसे चुना जाए और किससे वजन जल्दी घटने में मदद मिल सकती है।

पहले ग्रीन टी की बात करें। ग्रीन टी में कैटेचिन नाम का एंटीऑक्सीडेंट होता है। इसमें EGCG नाम का तत्व भी शामिल होता है। इसके अलावा ग्रीन टी में कुछ मात्रा में कैफीन भी होता है। ये दोनों चीजें शरीर में ऊर्जा के इस्तेमाल और चर्बी के इस्तेमाल पर असर डाल सकती हैं।

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ (NIH) के ऑफिस ऑफ डाइटरी सप्लीमेंट्स के मुताबिक ग्रीन टी से वजन घटाने में बड़ी मदद मिलती है। हालांकि, उसके मुताबिक इसका असर लंबे वक्त तक नहीं रहता। यानी वजन घटाने के लिए सिर्फ ग्रीन टी के भरोसे बैठना ठीक नहीं है। पेट की चर्बी घटने की उम्मीद रखना भी सही नहीं है।

अब ब्लैक कॉफी की बात। ब्लैक कॉफी में कैफीन होता है, जो नींद भगाने और थकान दूर करने में मदद करता है। शरीर के ऊर्जा खर्च पर भी कैफीन का असर पड़ता है। यही वजह है कि कुछ लोग वर्कआउट के दौरान ब्लैक कॉफी पीना ज्यादा पसंद करते हैं। फिर भी वजन घटाने के लिए ब्लैक कॉफी कोई जादुई उपाय नहीं है। कॉफी पीने से पेट की चर्बी घटने में मदद मिलती है, लेकिन वजन घटने में उससे खास फायदा नहीं होता। इसके उलट, आपका वजन इस बात पर टिका है कि आप रोज कितनी कैलोरी ले रहे हैं और कितनी कैलोरी खर्च कर रहे हैं।

अब देखते हैं कि रिसर्च क्या कहती है। British Journal of Nutrition ने 2024 में एक सिस्टमैटिक रिव्यू और नेटवर्क मेटा-एनालिसिस प्रकाशित किया था, जिसमें चाय और कॉफी से वजन में आने वाले फर्क पर बात की गई थी। इसमें 22 रैंडम ट्रायल और 1,710 वयस्क शामिल थे। रिसर्च में दिखा कि ग्रीन टी से वजन घटने में थोड़ी मदद मिली। हालांकि, सबूतों की क्वालिटी कमजोर थी। दूसरी तरफ कॉफी से वजन घटने में कोई खास बदलाव नजर नहीं आया।

इसका मतलब यह निकलता है कि कॉफी और ग्रीन टी में से वजन घटाने के लिए ग्रीन टी ज्यादा फायदेमंद साबित होती है। लेकिन वजन घटाने के लिए सिर्फ यही काफी नहीं है। थोड़ी कसरत और पौष्टिक खानपान भी इसमें अहम भूमिका निभाते हैं।

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे