बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

स्पेन में दो हाईस्पीड ट्रेनों की भिड़ंत, 40 से ज्यादा की मौत की खबर, कई घायल

स्पेन में दो हाईस्पीड ट्रेनों की भिड़ंत, 40 से ज्यादा की मौत की खबर, कई घायल तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
दुनिया PT24 टीम

मध्य स्पेन के टोलेडो प्रांत में उर्दा शहर के पास बुधवार सुबह दो हाईस्पीड ट्रेनें टकराईं। 40 से ज्यादा यात्रियों की मौत की खबर है।

मध्य स्पेन में बुधवार (28 अक्टूबर) की सुबह एक बड़ा और दिल दहला देने वाला रेल हादसा हुआ है। टोलेडो प्रांत के उर्दा शहर के पास दो हाईस्पीड ट्रेनों की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में 40 से ज्यादा यात्रियों की मौत की खबर है और कई लोग घायल हुए हैं। इस खबर पर दुनिया भर में दुख जताया जा रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक हादसा सुबह करीब 8.54 बजे हुआ। रेन्फे (Renfe) कंपनी की AVE हाईस्पीड ट्रेन ने आयर्यो (Iryo) कंपनी की ट्रेन को पीछे से टक्कर मारी। आयर्यो की ट्रेन में 147 यात्री थे, जबकि रेन्फे की ट्रेन में 397 यात्री सफर कर रहे थे। शुरुआती जानकारी यह भी आई है कि हादसे के वक्त ट्रेन की हरकत रुकी हुई थी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कुछ डिब्बे पटरी से उतर गए और पास की ढलान पर जा गिरे। डिब्बे ढलान पर गिरने से बचाव का काम और मुश्किल हो गया है। पूरे इलाके में डर का माहौल है। हादसे की गंभीरता को देखते हुए मरने वालों की तादाद और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

हादसे की खबर मिलते ही फायर ब्रिगेड, पुलिस, सिविल डिफेंस की टीमें और मेडिकल स्टाफ मौके पर पहुंच गए। घायलों को बाहर निकालने के लिए खास रेस्क्यू टीमों की मदद ली जा रही है। कई यात्रियों को डिब्बों से निकालने के लिए बचाव दलों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। गंभीर रूप से घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए मेडिकल हेलिकॉप्टर और मोबाइल इंटेंसिव केयर की व्यवस्था भी तैनात की गई है। आसपास के अस्पतालों को अलर्ट कर दिया गया है और इमरजेंसी इलाज का इंतजाम किया गया है।

हादसे के बाद मैड्रिड और दक्षिणी प्रांत अंडालुसिया के बीच हाईस्पीड ट्रेनों की आवाजाही दोनों दिशाओं में रोक दी गई है। इससे हजारों यात्रियों को सफर में परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्पेन के प्रधानमंत्री पेद्रो सांचेज ने हादसे पर दुख जताया है और वे बचाव कार्य पर नजर रखे हुए हैं।

इस बीच रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था और सिग्नल सिस्टम को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि हादसे की सही वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। संबंधित एजेंसियां मामले की गहराई से जांच कर रही हैं।

#नागपुर#दुनिया#PT24#World#Nagpur

विज्ञापन

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप 'आप' पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे