शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
08:11 IST
PT24 खास खबर

सीएम निवास के पास युवक पर हथियार से हमला

शराब पीने पर हुआ विवाद, सुरक्षा पर सवाल

सीएम निवास के पास युवक पर हथियार से हमला

नागपुर.

शहर के अत्यंत सुरक्षित सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के सरकारी निवास 'रामगिरी' से चंद कदमों की दूरी पर दिनदहाड़े एक युवक को धारदार हथियार से हमला करके जख्मी कर दिया गया. इस वारदात से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल होने लगे है. यह वारदात रामगिरी चौक से डब्ल्यूसीएल मुख्यालय की दिशा में जानेवाले मार्ग पर हुई. सूत्रों के अनुसार 13 अक्तूबर की दोपहर 4.45 बजे जख्मी 23 वर्षीय शांति छिपेकर से उसके परिचित निलेश जगने ने शराब पीने को लेकर विवाद किया. निलेश गालियां देकर मारपीट करने लगा. इसी दौरान निलेश ने धारदार हथियार से शांति पर हमला कर दिया. वारदात का पता चलने पर सदर पुलिस मौके पर पहुंची. उसने निलेश को हिरासत में लिया. उसे भी चोट लगी हुई थी. उसे पुलिस कर्मी थाने ले आए. शिकायतकर्ता समझकर पुलिस कर्मियों ने उसकी ओर ध्यान नहीं दिया. वहां पहुंचते ही निलेश पुलिस कर्मियों को झांसा देकर गायब हो गया.

इसी बीच पुलिस कर्मियों को निलेश द्वारा धारदार हथियार से वार करके शांति को जख्मी किए जाने का पता चला. जिसके बाद पुलिस कर्मियों ने खोजबीन करके निलेश को हिरासत में ले लिया. मुख्यमंत्री का निवास होने से रामगिरी चौक पर हमेशा पुलिस की तैनाती रहती है. गश्ती दल भी इसी मार्ग से गुजरते है. इसके बावजूद दिनदहाड़े हमले की वारदात होना बेहद गंभीर है. शहर में लगातार हो रही हत्या की घटनाओं ने पहले ही पुलिस की नींद उड़ाई हुई है. थानेदार और पुलिस अधिकारियों का कहना है कि काम के अत्यधिक दबाव के चलते वह अपराधियों को मुंह तोड़ जवाब नहीं दे पा रहे है. पुलिस कर्मियों का वक्त 'विजीबल पुलिसिंग' में ही बीत रहा है. आला अधिकारी उनकी समस्या समझना ही नहीं चाहते है.

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे