शुक्रवार, 18 सितमबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
22:36 IST

सावनेर में आम का पेड़ गिरने से एक की मौत

दूसरा गंभीर जख्मी, क्रेन की मदद से निकाला गया शव

सावनेर में आम का पेड़ गिरने से एक की मौत

नागपुर.

सावनेर तहसील के चिचपुरा में आम का पेड़ अचानक गिरने से उसके नीचे दबकर एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान चिचपुरा, सावनेर निवासी मुस्ताक गुलाम शेख के रूप में हुई है. हादसे में गडेगांव निवासी सचिन दियेवार घायल हुए हैं। उनका हाथ टूट गया है. हादसे के बाद दोनों पेड़ के नीचे दब गए थे. सामाजिक कार्यकर्ता हितेश बनसोड ने सावनेर पुलिस को घटना की सूचना दी. पुलिस निरीक्षक ऋतुजा जाधव के मार्गदर्शन में ग्रामीणों ने राहत कार्य आरंभ किया. क्रेन और जेसीबी की मदद से से पेड़ को काटकर दोनों को बाहर निकाला गया. मुस्ताक शेख को सावनेर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. जख्मी सचिन दियेवार का उपचार चल रहा है.

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे