सौरव जोशी के वीडियो में पत्नी अवंतिका ने पिया कुत्ते के कटोरे से पानी, यूजर्स नाराज
यूट्यूबर सौरव जोशी के नए वीडियो में डेअर के दौरान पत्नी अवंतिका भट्ट ने कुत्ते ओरिओ के कटोरे से पानी पिया, जिस पर यूजर्स ने नाराजगी जताई है।
तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
यूट्यूबर सौरव जोशी ने हाल ही में अपने यूट्यूब चैनल पर एक नया वीडियो डाला है और उसके बाद से सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। वीडियो में सौरव अपनी पत्नी को कुत्ते के कटोरे में पानी पीने को देते दिखते हैं, और पत्नी अवंतिका भट्ट वह पानी कुत्ते के कटोरे से पीकर भी दिखा देती हैं।
जानकारी के मुताबिक दोनों की शादी कुछ महीने पहले ही हुई है और अवंतिका पेशे से CA हैं। यूजर्स को यही बात खटक रही है कि इतने बड़े पद पर काम करने वाली अवंतिका यूट्यूब कंटेंट के लिए कुत्ते के खाने के कटोरे से पानी पी रही हैं, या फिर उनके पति सौरव उनसे ऐसा करवा रहे हैं। लोगों ने इस पर अपनी आपत्ति दर्ज कराई है। उनका कहना है कि इतनी पढ़ाई करने के बाद सिर्फ कंटेंट के लिए ऐसी हरकत करना ठीक नहीं लगा।
वीडियो में क्या दिखता है, यह भी समझ लीजिए। परिवार के कुछ सदस्य एक खेल खेल रहे हैं। सब लोग जमीन पर गोल घेरा बनाकर बैठे हैं। बीच में बोतल घुमाई जाती है और बोतल का मुंह जिसकी तरफ रुकता है, उसे बाकी लोग एक डेअर देते हैं। इस बार बोतल अवंतिका की तरफ जाकर रुकी, तो डेअर उन्हीं को मिला।
डेअर देने वाले उनके पति सौरव थे। उन्होंने अवंतिका से कहा कि वे अपने पालतू कुत्ते ओरिओ के कटोरे से पानी पिएं। शुरू में अवंतिका ने थोड़ी झिझक दिखाई, लेकिन कुछ ही देर में वे यह डेअर पूरा करने को तैयार हो गईं। इसके बाद वीडियो में वे कुत्ते के कटोरे से पानी पीती नजर आती हैं।
यह वीडियो देखकर यूजर्स काफी भड़क गए हैं और सौरव जोशी पर एक बार फिर टिप्पणियां हो रही हैं। यूजर्स का कहना है कि पत्नी के साथ ऐसा बर्ताव गलत है और सौरव ने यह सब सिर्फ कंटेंट के लिए किया। यह वीडियो सौरव जोशी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल के साथ-साथ कई दूसरे सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भी शेयर किया गया है।
वीडियो पर कई यूजर्स ने कमेंट करके अपनी राय रखी है। एक यूजर ने लिखा, "ये लोग कंटेंट के लिए कितना भी नीचे जा सकते हैं"। दूसरे यूजर ने लिखा, "ये बहुत बुरा है"। एक और यूजर ने लिखा, "इसने सिर्फ कंटेंट के लिए बीवी को रखा है"।