मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
20:04 IST

हाई वोल्टेज तार से टकराया पैराग्लाइडर, हवा में लगी आग, वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पैराशूट से उड़ रहा एक शख्स हाई वोल्टेज तार से टकराकर आग के गोले में बदलता दिख रहा है।

हाई वोल्टेज तार से टकराया पैराग्लाइडर, हवा में लगी आग, वीडियो वायरल
एआई से बनाई गई प्रतीकात्मक तस्वीर; यह घटना का वास्तविक फोटो नहीं है | PT24

सोशल मीडिया पर रोज कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं, कभी किसी हादसे के तो कभी किसी खतरनाक स्टंट के। इस बीच हवा में हुए एक भयानक हादसे का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से शेयर किया जा रहा है, जिसे देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो सकते हैं।

वीडियो में एक शख्स पैराग्लाइडिंग करते हुए दिख रहा है। वह जमीन पर लैंड करने की कोशिश में है, लेकिन नीचे हाई वोल्टेज बिजली की तारें फैली हुई हैं। बिजली के खंभे को देखकर वह शख्स लैंडिंग की तैयारी तो करता है, मगर इसी दौरान उसका संपर्क बिजली की तार से हो जाता है। तार को छूते ही एक जोरदार धमाका होता है और वह शख्स जमीन की तरफ गिरने लगता है। खास बात यह है कि यह शख्स एक बार नहीं बल्कि कई बार बिजली की तारों से टकराता है, जिससे उसके बचने की संभावना बेहद कम बताई जा रही है।

वीडियो में यह भी दिखता है कि तार से टकराते ही हवा में एक बड़ा धमाका और आग का गोला बनता दिखाई दिया। यह हादसा ठीक कहां हुआ, इसकी कोई पुष्टि नहीं की गई है। फिलहाल इस शख्स की हालत क्या है, वह इस हादसे में बच पाया या नहीं, इसकी भी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

यह वीडियो @alfuratyalatiqe नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में इस घटना की जानकारी दी गई है और अब तक इसे 35.4 हजार व्यूज मिल चुके हैं। इस वीडियो पर लोग जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और कमेंट सेक्शन में कमेंट्स की बाढ़ आ गई है।

एक यूजर ने कमेंट में लिखा, यह वीडियो एआई से बना है या असली, यह पहचानना मुश्किल है। एक दूसरे यूजर ने लिखा, बिजली की तारों के पास पैराग्लाइडिंग कभी नहीं की जाती। वहीं एक और यूजर ने कमेंट किया, मुझे लगता है कि यह असली नहीं बल्कि एआई से बनाया गया वीडियो है।

इस घटना से जुड़ी जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की गई पोस्ट और वीडियो पर आधारित है। इसमें किए गए सभी दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो पाई है।

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे