रविवार, 8 नवंबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
PT24 खास खबर

सर्वेश की मौत के बाद भी नहीं सुधरी पुलिस!

शहर PT24 टीम

अवैध कैफे और बेतरतीब पार्किंग से हादसों को न्योता, युवा इंजीनियर की मौत के लिए लापरवाही को ठहराया जिम्मेदार

नागपुर। युवा इंजीनियर सर्वेश कासेलीकर की ट्रैवल्स बस की टक्कर से हुई मौत के बाद बजाजनगर परिसर के नागरिकों में पुलिस के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश है। नागरिकों का आरोप है कि पुलिस की अनदेखी के चलते परिसर में अवैध निर्माण कर कैफे संचालित किए जा रहे हैं। इन कैफे में आने वाले संपन्न परिवारों के लोग अपनी महंगी गाड़ियां सड़कों पर बेतरतीब तरीके से पार्क करते हैं। इससे न केवल यातायात बाधित होता है, बल्कि आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता है। इसके बावजूद पुलिस आंखें मूंदकर बैठी है।

नागरिकों का कहना है कि पुलिस की इसी लापरवाही की कीमत युवा इंजीनियर सर्वेश को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए पूछा है कि आखिर आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार पुलिस इन अवैध गतिविधियों और यातायात की अव्यवस्था पर कार्रवाई क्यों नहीं करती?

ज्ञात हो कि 26 अक्टूबर की रात साइकिल से जा रहे इंजीनियर सर्वेश कासेलीकर को संजय ट्रैवल्स की बस ने जोरदार टक्कर मार दी थी। हादसे में गंभीर रूप से जख्मी सर्वेश की उपचार के दौरान मौत हो गई। इस घटना ने ट्रैफिक पुलिस की कार्यप्रणाली की पोल खोलकर रख दी थी। ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए संजय ट्रैवल्स की बस शहर के अंदरूनी मार्गों से गुजर रही थी। हादसे के बाद बजाजनगर पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज किया, लेकिन तत्काल न तो बस जब्त की और न ही चालक को गिरफ्तार किया। सर्वेश की मौत के बाद पुलिस हरकत में आई और बस बरामद कर चालक को गिरफ्तार किया।

#नागपुर#शहर#PT24#Civic#Nagpur

विज्ञापन

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप 'आप' पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे