सदर में प्रापर्टी डीलर से मांगा हफ्ता
दो अपराधी गिरफ्तार, एक माह से थे फरार
नागपुर.
प्रॉपर्टी डीलर से पिस्तौल की नोक पर 50 हजार का हफ्ता मांनेवाले अपराधियों को सदर पुलिस ने एक माह बाद गिरफ्तार किया है. 11 सितंबर की शाम सदर के गांधी चौक पर प्रापर्टी डीलत विशाल मिश्रा अपने दोस्त के साथ कार में बैठकर चर्चा कर रहे थे. तभी लखन हिरनवार, धरमपेठ और आकाश कटारिया गवलीपुरा, सदर अपने दो अन्य साथियों के साथ वहां पहुंचे. उन्होंने विशाल की कार का रास्ता रोक दिया. विशाल को 'प्रॉपर्टी डीलिंग करनी है तो Rs 50 हजार देने पड़ेंगे' बोला. उसके साथ मारपीट की. आकाश कटारिया पर पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी. मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार थे. पुलिस को दोनों के धरमपेठ में होने का पता चला. उन्हें गिरफ्तार किया गया. लखन हिरनवार के खिलाफ भी हत्या और एनडीपीएस एक्ट के मामले दर्ज हैं. आकाश कटारिया के खिलाफ मारपीट, अवैध हथियार रखने और छेड़खानी सहित 11 मामले दर्ज है. उसे तड़ीपार भी किया गया था.
इस प्रकरण की असली वजह सदर में अपराधियों के बीच चल रही गैंगवार को बताया जाता है. इसी गैंगवार का सूत्रधार चर्चित क्रिकेट बुकी है. यह बुकी किसी समय मेयो अस्पताल के साइकिल स्टैंड पर बैठता था. हाल में वह क्राइम ब्रांच की महिला अधिकारी सहित कई पुलिस कर्मियों का चहेता है. उसके इसारे पर कई कार्रवाई होती है. कार्रवाई होने के बाद वह ही मध्यस्थ की भूमिका निभाता है. उसके इसारे पर ही कुख्यात अपराधी धोटे ने सदर में वाहनों को फोड़ा था. इस मामले में भी सदर पुलिस ने एनसी मामला दर्ज किया था. जबकि हफ्ता वसूली के प्रकरण में पुलिस ने काफी तत्परता दिखाई.