सर्राफा को झांसा देकर उड़ाई अंगुठी
नागपुर.
पांचपावली थाने के तहत एक सर्राफा दुकानदार को झांसा देकर अंगुठी उड़ा ली गई. रमेश भुजाड़े की पांचपावली में आशीष ज्वेलर्स है. उनकी दुकान में दो युवक ग्राहक बनकर आए. उस वक्त भुजाड़े दुकान में अकेले थे. आरोपियों ने गहने खरीदने का झांसा देकर भुजाड़े को अपनी बात में उलझा दिया. इसी दौरान 70 हजार रुपए कीमत की सोने की अंगुठी लेकर फरार हो गए. पांचपावली पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज किया है.