शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
21:23 IST

ससुराल गए व्यक्ति का सिर फोड़ा

ससुराल गए व्यक्ति का सिर फोड़ा तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं

नागपुर.

पत्नी को ससुराल में लेने गए व्यक्ति का लाठी से सिर फोड़ दिया गया. यह वारदात एमआईडीसी थाने के तहत हुई है. 35 वर्षीय अमोल ने पहली पत्नी की मृत्यु होने से भारती नामक महिला से दूसरा विवाह किया है. अमोल को पहली पत्नी से 14 साल का बेटा है. बेटा अकोला की आश्रम स्कूल में पड़ता है. अमोल दूसरी पत्नी के साथ एमआईडीसी थाना परिसर में रहते हैं. गणेश उत्सव के दौरान अमोल ने बेटे को आश्रम शाला से घर लाया था. उसके आते ही भारती मायके चली गई. अमोल पत्नी को लेने के लिए ससुराल पहुंचे. पत्नी और साला गालियां देकर अमोल से विवाद करने लगेश. दोनों ने लाठी से वार करके अमोल का सिर फोड़ डाला. एमआईडीसी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. आरोपी अपराधिक प्रवृत्ति के बताए जाते हैं. उनके खिलाफ अवैध शराब की बिक्री के 20 से अधिक मामले दर्ज है. बताया जाता है कि अमोल द्वारा बेटे को घर लाने से आरोपी नाराज थे. इसीलिए उन्होंने अमोल पर हमला किया है.

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे