शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
21:23 IST

प्रतिद्वंदी के साथ रहने पर हमला

प्रतिद्वंदी के साथ रहने पर हमला तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं

नागपुर.

प्रतिद्वंदी युवक के साथ दोस्ती रखने वाले युवक को ईट से हमला करके गंभीर जख्मी कर दिया गया. यह वारदात धंतोली थाने के तहत इंडियन जिमखाना के पास हुई. धंतोली पुलिस ने आरोपी हिमांशु राजेश नायनेकर, उसके भाई और साथी के खिलाफ मामला दर्ज किया है. तकिया निवासी 29 वर्षीय निखिल टेकाम 7 अक्टूबर की रात अपने दोस्त योगेश कोवे के साथ शराब पी रहा था. कुछ देर बाद योगेश वहां से चला गया. इसके बाद आरोपी वहां आए. वह निखिल से 'तू हमारे भाई का मर्डर करने वालों के साथ क्यों रहता है हम तेरा भी मर्डर कर देंगे' बोलते हुए गालियां देने लगे. उन्होंने 'आज तेरा गेम कर देते है' बोलते हुए निखिल की पिटाई कर दी. हिमांशु ने ईट से चेहरे और सिर पर वार किया. निखिल को गंभीर जख्मी करके आरोपी फरार हो गए. धंतोली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हमले का मामला दर्ज किया है.

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे