गुरूवार, 19 नवंबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

रसोई में गीजर फटने का वीडियो वायरल, जानिए धमाके की वजहें और बचाव के तरीके

दिन की रोशनी में घरेलू रसोई, चूल्हा, बर्तन, मसालों की शेल्फ और सिंक दिख रहे हैं तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
समाज PT24 टीम

सोशल मीडिया पर एक घर की रसोई में गीजर फटने का वीडियो वायरल है। गीजर के धमाके के पीछे खराब थर्मोस्टैट, वाल्व और गलत फिटिंग जैसी वजहें बताई गई हैं।

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक घर की रसोई का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें रसोई में लगे गीजर में धमाका होता दिखता है। वीडियो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि रोज इस्तेमाल होने वाला गीजर कितना खतरनाक साबित हो सकता है।

रसोई में गीजर का अचानक फट जाना बेहद गंभीर और चिंता की बात है। ऐसी लापरवाही कभी भी बड़े हादसे की वजह बन सकती है। गलत जोड़, खराबी या सुरक्षा मानकों की अनदेखी से खतरा बढ़ जाता है। चाहे रसोई हो या बाथरूम, गीजर फटने के पीछे कुछ खास तकनीकी और इंसानी गलतियां होती हैं।

गीजर लगवाते समय सही जगह चुनना जरूरी है। जगह गलत हो तो किसी भी वक्त हादसा हो सकता है। इसलिए घर में गीजर इस्तेमाल करते हुए यह ध्यान रखना बहुत जरूरी है कि कोई दुर्घटना न हो।

गीजर फटने की कुछ मुख्य वजहें बताई गई हैं। गीजर में एक थर्मोस्टैट होता है, जो पानी का तापमान एक तय हद से ऊपर जाते ही गीजर को अपने आप बंद कर देता है। यह थर्मोस्टैट खराब हो जाए तो गीजर के अंदर बहुत ज्यादा भाप बन जाती है और धमाका हो जाता है।

टंकी में फालतू दबाव को बाहर निकालने के लिए प्रेशर रिलीफ वाल्व लगा होता है। यह वाल्व जंग खा जाए या खराब हो जाए तो टंकी फटने का खतरा काफी बढ़ जाता है। इसके अलावा, अनाड़ी तकनीशियन से कराई गई फिटिंग या घटिया तार की वजह से शॉर्ट सर्किट होकर आग भी लग सकती है। गैस गीजर को बंद जगह में लगाया जाए तो वहां कार्बन मोनोऑक्साइड गैस जमा हो सकती है। इससे दम घुटने और धमाके का खतरा बढ़ जाता है।

बचाव के लिए सबसे पहले यह देखना चाहिए कि गीजर आईएसआई (ISI) मार्क वाला हो, प्रमाणित हो और किसी अच्छी कंपनी का हो। ऐसा गीजर लेना चाहिए, जिसमें पानी गरम होते ही बिजली की सप्लाई अपने आप बंद हो जाए।

हर साल सर्दी शुरू होने से पहले किसी जानकार से गीजर की जांच करानी चाहिए, खासकर उसके थर्मोस्टैट और वाल्व की। जरूरत न हो तो गीजर का स्विच बंद रखें और उसे लगातार चालू न छोड़ें। गीजर हवादार जगह पर, पानी के सीधे संपर्क से दूर और ऊंचाई पर लगाना चाहिए।

#नागपुर#समाज#PT24#Society#Nagpur

गूगल पर primetime24.com को अपना पसंदीदा स्रोत चुनिए आपके पसंदीदा स्रोतों की खबरें गूगल की टॉप स्टोरीज़ में ज़्यादा दिखती हैं।

विज्ञापन