सोम‌वार, 16 नवंबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

चिड़ियाघर में पांडा के बाड़े में गिरी बच्ची, वीडियो वायरल, लोग बोले पांडा ने संभाल लिया

चिड़ियाघर में दो दर्शक बाड़े के पास पांडा को देख रहे हैं, दिन का समय तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
समाज PT24 टीम

विदेश के एक चिड़ियाघर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इसमें एक छोटी बच्ची पांडा के बाड़े में गिर जाती है और वहां मौजूद लोग घबरा जाते हैं।

विदेश के एक चिड़ियाघर का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर बड़े पैमाने पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक छोटी बच्ची पांडा के बाड़े में गिर जाती है। पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक वीडियो विदेश के किसी चिड़ियाघर का दिखता है। वहां कई लोग पांडा को देखने के लिए रुके हुए थे। इसी बीच वहां मौजूद एक दंपती का छोटा बच्चा अचानक नीचे गिर पड़ा। यह देखते ही आसपास खड़े सब लोग घबरा गए।

वीडियो में दिखता है कि कुछ देर बाद उसी जगह एक पांडा आता है। चिड़ियाघर में जमा लोग डरे हुए हैं और सबके मन में एक ही सवाल है कि अब पांडा बच्ची के साथ क्या करेगा। पीले रंग के कपड़े पहनी बच्ची के गिरते ही वहां मौजूद सभी लोगों का ध्यान तुरंत उसकी तरफ चला गया।

पांडा देखने में भले ही शांत लगता हो, लेकिन वह एक जंगली जानवर है। उसके बाड़े में किसी छोटे बच्चे का गिर जाना बेहद खतरनाक साबित हो सकता है।

इस वीडियो को शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा कि छोटी बच्ची फिसलकर पांडा के सामने गिर गई और उसके बाद पांडा ने बच्ची के साथ जो किया, उसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे।

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आई हैं। कुछ यूजर्स ने पांडा के बर्ताव पर हैरानी जताई है। एक यूजर ने लिखा कि जानवरों में बहुत सहनशीलता और प्यार होता है। एक मासूम बच्ची गिरी और पांडा ने उसे तुरंत उठा लिया। हम इंसान भी ऐसे होते तो कितना अच्छा होता।

एक और यूजर ने बच्ची के माता-पिता को लापरवाह बताया। उसी यूजर ने लिखा कि पांडा तारीफ के काबिल है, क्योंकि उसने बच्ची को उसके माता-पिता के पास सुरक्षित पहुंचा दिया।

तीसरे यूजर ने लिखा कि यह पांडा बहुत समझदार है और मानना पड़ेगा कि उसके अंदर भी इंसानियत है।

#नागपुर#समाज#PT24#Society#Nagpur

गूगल पर primetime24.com को अपना पसंदीदा स्रोत चुनिए आपके पसंदीदा स्रोतों की खबरें गूगल की टॉप स्टोरीज़ में ज़्यादा दिखती हैं।

विज्ञापन