शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
03:10 IST

रक्षा खडसे ने ब्राजील के रोनाल्डो नाजारियो से की मुलाकात, X पर दी जानकारी

केंद्रीय युवा मामले और खेल राज्यमंत्री रक्षा खडसे ने भारत दौरे पर आए ब्राजील के दिग्गज स्ट्राइकर रोनाल्डो नाजारियो से मुलाकात की।

रक्षा खडसे ने ब्राजील के रोनाल्डो नाजारियो से की मुलाकात, X पर दी जानकारी तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं

केंद्रीय युवा मामले और खेल राज्यमंत्री रक्षा खडसे ने ब्राजील के महान फुटबॉलर रोनाल्डो नाजारियो से मुलाकात की। इस मुलाकात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी।

खडसे ने X पर एक पोस्ट लिखी। उसमें उन्होंने कहा कि आर-9 और जीरो फेनोमेनो (द फेनोमेनन) के नाम से मशहूर ब्राजील के स्ट्राइकर रोनाल्डो नाजारियो के साथ यह एक यादगार मुलाकात रही। उन्होंने लिखा कि दो बार के विश्वकप विजेता और फुटबॉल के ऑल-टाइम ग्रेट खिलाड़ियों में गिने जाने वाले रोनाल्डो का यह शानदार सफर आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देता रहेगा।

खडसे ने आगे कहा कि इस तरह की बातचीत एक मजबूत स्पोर्टिंग इकोसिस्टम बनाने की अहमियत को और ज्यादा रेखांकित करती है। ऐसा इकोसिस्टम, जो युवा भारतीय प्रतिभा को बड़े सपने देखने और सर्वोच्च स्तर पर मुकाबला करने के काबिल बनाता है।

रोनाल्डो फिलहाल एक स्पोर्ट्स इवेंट में हिस्सा लेने के लिए भारत दौरे पर हैं। इसी दौरान रक्षा खडसे ने उनसे मुलाकात की।

रोनाल्डो का जन्म 18 सितंबर 1976 को ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में हुआ था। उन्हें सिर्फ ब्राजील ही नहीं, बल्कि फुटबॉल के पूरे इतिहास के महान खिलाड़ियों में गिना जाता है। स्ट्राइकर के तौर पर खेलने वाले रोनाल्डो 1994 और 2002 का विश्वकप जीतने वाली ब्राजील टीम का हिस्सा थे। 2002 का विश्वकप ब्राजील को दिलाने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी। वे उस विश्वकप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी रहे। उन्होंने 7 मैचों में 8 गोल किए थे। 1994 से 2011 के बीच ब्राजील के लिए खेले गए 98 मैचों में रोनाल्डो ने 62 गोल दागे।

क्लब करियर में रोनाल्डो बार्सिलोना, इंटर मिलान, रियल मैड्रिड और एसी मिलान जैसे बड़े क्लबों के लिए खेले। 1993 से 2011 तक के क्लब करियर में उन्होंने कुल 384 मैचों में 280 गोल किए।

रोनाल्डो को तीन बार फीफा वर्ल्ड प्लेयर ऑफ द ईयर चुना गया। इसके अलावा उन्होंने दो बार बैलोन डी'ओर पुरस्कार भी जीता। ब्राजील के इस दिग्गज स्ट्राइकर को आने वाले फुटबॉलरों के लिए हमेशा एक आदर्श माना गया है।

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे