बुधवार, 4 नवंबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

फ्लैट में मिला नायलॉन मांजा का स्टॉक

जुर्म PT24 टीम

युवक गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच की कार्रवाई

नागपुर में प्रतिबंधित नायलॉन मांजे का काला कारोबार अब फ्लैटों तक पहुंच गया है. क्राइम ब्रांच की एएचटीयू और एसएसबे टीम ने शंकर नगर चौक स्थित विजय अपार्टमेंट के एक फ्लैट पर छापा मारकर 1.59 लाख रुपये का नायलॉन मांजा बरामद किया है. कार्रवाई के दौरान 19 वर्षीय अधीशराज वीरेंद्र झा को गिरफ्तार किया गया. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि विजय अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 303 में प्रतिबंधित नायलॉन मांजा को बिक्री के इरादे से छिपाकर रखा गया है. पुलिस टीम ने जाल बिछाया और फ्लैट पर छापा मार दिया. इस कार्रवाई में अधीशराज झा को हिरासत में लिया गया. जब फ्लैट की तलाशी ली गई तो वहां से प्रतिबंधित मोनो काइट नायलॉन मांजे की 53 चक्रियां बरामद हुईं. उनकी कीमत करीब 1.59 लाख रुपये बताई गई है. पुलिस मांजा बरामद करके झा के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

#नागपुर#जुर्म#PT24#Crime#Nagpur

विज्ञापन

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप 'आप' पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे